केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी

शतरंज ओलंपियाड का 44वां संस्करण वर्ष 2022 में चेन्नई में आयोजित किया गया था

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी

नई दिल्ली, 14 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार, को शतरंज ओलंपियाड के 45वें संस्करण के आधिकारिक मेजबान बुडापेस्ट को शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी। बता दें कि 19 जून 2022 को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक समारोह में प्रथम शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले की शुरुआत की गई थी।

हैंडऑफ़ समारोह दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुआ, जहाँ खेल मंत्री ठाकुर ने ओलंपियाड मशाल फिडे अध्यक्ष अरकडी ड्वोर्कोविच और बुडापेस्ट को सौंपने से पहले भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद के साथ फिडे अध्यक्ष और हंगेरियन ग्रैंड मास्टर जुडिट पोल्गर के खिलाफ शतरंज का एक दोस्ताना खेल भी खेला।

कार्यक्रम के दौरान, अनुराग ठाकुर ने कहा, "मुझे खुशी है कि हमने कुछ साल पहले जो फैसला किया था (शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का) वह वास्तव में हुआ और मैं यहां शतरंज ओलंपियाड के लिए मशाल के हैंडऑफ समारोह में हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "शतरंज एक बौद्धिक विरासत है जो भारत शायद दुनिया को प्रदान करता है, और यह केवल एक खेल नहीं है, बल्कि रणनीतिक गहराई और दार्शनिक ज्ञान का प्रतिबिंब है। यह शानदार खेल न केवल दिमाग को तेज करता है बल्कि धैर्य और लचीलेपन का अमूल्य सबक भी सिखाता है, साथ ही व्यक्ति को रणनीतिक महारत की बौद्धिक खोज के मार्ग पर ले जाता है।"

शतरंज ओलंपियाड का 44वां संस्करण वर्ष 2022 में चेन्नई में आयोजित किया गया था। उस समय वैश्विक आयोजन में 2500 से अधिक खिलाड़ियों और 7000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। फीडे शतरंज ओलंपियाड का अगला संस्करण अब इस साल हंगरी के बुडापेस्ट में होगा और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Tags: