सूरत : नगर निगम की लापरवाही से बढ़ी दुर्घटनाएं, स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी लगाना भुल गए

स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी नहीं होने से बढ़ी वाहन चालकों की दुर्घटनाएं

सूरत : नगर निगम की लापरवाही से बढ़ी दुर्घटनाएं, स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी लगाना भुल गए

सूरत में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। फिर एक के बाद एक हादसों के कारण भी सामने आ रहे हैंष इस बार खुलासा हुआ है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण पुणा क्षेत्र में हादसे बढ़े हैं। नगर निगम की ओर से सड़क पर बने स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टी नहीं लगाए जाने से एक के बाद एक वाहन चालकों के चपेट में आने के दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।

सूरत नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुणा क्षेत्र में सर्कल के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर की सफेद पट्टी नही होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। रात के समय वाहन चालक पूरी रफ्तार से सीधे स्पीड ब्रेकर से टकरा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर से टकराकर सडक पर गिरने वाले वाहन चालकों को पीछे से आ रहे वाहनों से कुचले जाने की आशंका है।

सीसीटीवी में हादसे के दृश्य सामने आए हैं। रात के समय स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक चालक चपेट में आ रहे हैं। एक रिक्शा भी पलट गया है। आए दिन बाइक सवार चपेट में आ रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसलिए मांग की गई है कि तत्काल सफेट पट्टी के साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था की जाए।
प्रशासन की लापरवाही स्थानिकों ने ध्यान पर लाने का प्रयास किया फिर भी रास्ते पर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी नही होने का कारण दुर्घटना बढने से स्थानिकों ने स्वयं खर्च कर रास्ते पर सफेद कलर लगाकर स्पीड में आनेवाले वाहनचालकों को स्पीड ब्रेकर पता चले इसकी अस्थायी व्यवस्था करने के लिए मजबुर हो गए।

Tags: Surat