सूरत : नगर निगम द्वारा सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा

पिंक ऑटो के बाद अब सूरत की सड़कों पर पिंक बसें दौड़ती नजर आएंगी

सूरत : नगर निगम द्वारा सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा

सूरत नगर निगम द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरथना नेचर पार्क से ओएनजीसी तक के रूट पर बसें चलाई जाएंगी, अगले कुछ दिनों में मांग के आधार पर अन्य रूट भी शुरू किए जाएंगे। प्रदूषण की रोकथाम के लिए शुरू की गई सार्वजनिक परिवहन सेवा में ई-बस के बाद केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकें, इसके लिए सूरत नगर निगम पिंक बस सेवा शुरूकि है। सरथाणा नेचर पार्क से ओएनजीसी रूट पर बसें चलाई जाएंगी, आने वाले दिनों में मांग के आधार पर अन्य रूट भी शुरू किए जाएंगे।

सूरत नगर निगम ने शहर में सीटी और बीआरटीएस बस सेवा शुरू की है, जिसमें डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाने का चरणबद्ध संचालन है। नगर निगम 2025 के अंत तक शहर की सभी सड़कों पर डीजल बसों की जगह ई-बसें चलाने की योजना बना रही है। नगर निगम की सार्वजनिक परिवहन सेवा में प्रतिदिन ढाई लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। कुछ समय पहले नगर पालिका की सामान्य बैठक में केवल महिला बस सेवा शुरू करने की मांग की गई थी।

ये मांग आज पूरी हो रही है। सूरत नगर निगम ने  सिर्फ महिलाओं के लिए बस सेवा शुरूकि है। यह बस सेवा सूरत शहर के सरथाणा नेचर पार्क से ओएनजीसी रूट पर शुरू हुई है। सूरत नगर पालिका के अधिकारीओं ने  महिलाओं के पिंक बस को हरी झंडी दिखाकर बस सेवा शुरू की। बीआरटीएस बस सेवा का पहला रूट लॉन्च कर दिया गया है। पायलट प्रोजेक्ट में सरथाणा नेचर पार्क से ओएनजीसी रूट पर बसें चलेंगी, आने वाले दिनों में डिमांड बाद अन्य रूटों के लिए भी योजना बनाएगी।

Tags: Surat