वडोदरा :  कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष बीजेपी में शामिल होंगे

आगामी 17 सितंबर को वह औपचारिक रुप से भाजपा में जुड़ जाएंगे

वडोदरा :  कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष बीजेपी में शामिल होंगे

वडोदरा  शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत पटेल (टीको) ने शहर कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है और हाथ (पंजा) का साथ छोड़ दिया है। वह 17 तारीख को बीजेपी में शामिल होंगे।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह के तहत बीजेपी वडोदरा शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसमें गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल उपस्थित रहेंगे। बहुचराजी रोड पर जहां बीजेपी के नए कार्यालय का निर्माण शुरू होना है, वहां कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पटेल भी शामिल होने वाले हैं।  कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। 

शहर कांग्रेस के एक और पूर्व अध्यक्ष और युवा नेता प्रशांत पटेल ने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य समेत सभी पदों से अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल को सौंप दिया है। आगामी 17 सितंबर को वह औपचारिक रुप से भाजपा में जुड़ जाएंगे। इस प्रकार, वडोदरा कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे, इससे कांग्रेस प्रभावित होगी।

Tags: Vadodara