अहमदाबाद : वीरमगाम-सौराष्ट्र शाखा की नर्मदा की मुख्य नहर में डूबे 4 लोग, 2 को बचाया गया

वीरमगाम तालुका के मेलज वरखडिया से गुजरने वाली मुख्य नहर में गुरुवार को 2 बालक सहित 4 लोग नहाने उतरे थे

अहमदाबाद : वीरमगाम-सौराष्ट्र शाखा की नर्मदा की मुख्य नहर में डूबे 4 लोग, 2 को बचाया गया

अहमदाबाद जिले के वीरमगाम में नर्मदा की सौराष्ट्र शाखा की मुख्य नहर में 4 लोगों डूबने की घटना प्रकाश में आई है। वीरमगाम तालुका के मेलज वरखडिया से गुजरने वाली मुख्य नहर में गुरुवार को 2 बालक सहित 4 लोग नहाने उतरे थे। नहाने के दौरान 4 लोग डूबने लगे। हालांकि इनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया।  जबकि दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर में नहाने वाले दो लोग वीरमगाम ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्राथमिक जानकारी यह है कि किनारे से फिसलने के दौरान वे गहरे पानी में डूबने लगे। 108 की टीम द्वारा डूबे दोनों की तलाश शुरु की गई।

दो दिन पहले राजकोट के गोंडल के वासावड गांव में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। दोनों मृतक किशोर नदी में नहाए थे। जिसके बाद दोनों किशोर लापता हो गए। अगले दिन सुबह दोनों के शव मिले।

Tags: Ahmedabad