सूरत : फ़ोर्ब्स मैगेजिन में अमीरों की सूची में सूरत के उद्यमी!

सूरत के ईथर इंडस्ट्रीज के सीएमडी अश्विन देसाई को स्थान मिला है

सूरत : फ़ोर्ब्स मैगेजिन में अमीरों की सूची में सूरत के उद्यमी!

 मशहूर फोर्ब्स पत्रिका द्वारा प्रकाशित दुनिया के 2259 अरबपतियों की सूची में 168 भारतीय कारोबारियों को शामिल किया गया है। 168 अरबपतियों की सूची में सूरत के पहले कारोबारी के तौर पर अश्विन देसाई ने सूरत और गुजरात का नाम रौशन किया है।

फोर्ब्स-2023 अरबपतियों की सूची में दुनिया के 2259 लोगों में 168 भारतीयों में सूरत के ईथर इंडस्ट्रीज के सीएमडी अश्विन देसाई को स्थान मिला है, इसकी जानकारी होते ही सूरत के उद्यमियो द्वारा बधाई दी गई है। उन्होंने सूरत के सचिन जीआईडीसी में केमिकल फैक्ट्री ईथर इंडस्ट्रीज की स्थापना की। इस साल की फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की सूची में सबसे सर्वप्रथम सुरती ईथर इंडस्ट्रीज के सीएमडी अश्विन देसाई हैं, जो पिछले साल 1.2 बिलियन रुपये की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के साथ आए थे और 168 अन्य भारतीयों के साथ सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे।

ईथर इंडस्ट्रीज के संस्थापक प्रमोटर प्रबंध निदेशक अश्विन देसाई 1974 में रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीटी, तत्कालीन यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, यूडीसीटी, मुंबई) से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्हें 2010 में भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी द्वारा प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अश्विन देसाई को विशेष रासायनिक उद्योग में दशकों का अनुभव है। ईथर इंडस्ट्रीज की स्थापना से पहले वह अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड के संस्थापक सदस्य थे और 2013 तक अनुपम रसायन इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे।  ईथर में अश्विन देसाई कंपनी के दृष्टिकोण को आकार देने में जिम्मेदार और सक्रिय हैं। वे सभी तकनीकी-वाणिज्यिक विभागों में शामिल हैं। उनकी इच्छा थी कि केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी एवं सिस्टम के लिए सर्जनात्मक अभिगम के साथ रसायनों के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने के साथ ही विशिष्ट रसायन के क्षेत्र में अश्विनभाई देसाई का महत्वपूर्ण योगदान है। फोर्ब्स इंडिया पत्रिका ने प्रोफाइल कवर पर अश्विन देसाई की तस्वीर प्रकाशित की है

2022-2023 में 16 नए अरबपतियों को समावेश किया गया है, जिसमें सूरत के लिए गर्व की बात है। फोर्ब्स इंडिया पत्रिका ने प्रोफाइल कवर पर अश्विन देसाई की तस्वीर प्रकाशित की है। भारत से 168 अरबपति हैं, जो विश्व सूची में अरबपतियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या वाला देश है। अमेरिका और चीन पहले दो स्थान पर हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार, एलोन मस्क और जेफ बेजोस सूची में शीर्ष तीन हैं।

मुकेश अंबानी, गौतम अडानी भारत की सूची में शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स इंडिया पत्रिका ने इस संस्करण में नए अरबपतियों में से एक अश्विन देसाई, सूरत को प्रोफाइल कवर के साथ चित्रित किया है। गुजरात के एक नये अरबपति का प्रोफाइल कर सम्मान किया गया है। जिन्होंने 60 के दशक में ईथर इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी।

Tags: Surat