प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा किये गये निम्न स्तरीय शब्द प्रयोग से लोगों में आक्रोश : गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी. आर.पाटिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा किये गये निम्न स्तरीय शब्द प्रयोग से लोगों में आक्रोश : गुजरात प्रदेश अध्यक्ष   सी. आर.पाटिल

भारतीय जनता पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष  सी.आर. पाटिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये किये गये बहुत ही हल्के और निम्न स्तर के शब्द प्रयोग की कड़ी भर्त्सना की। बता दें कि खड़गे ने पीएम मोदी को ‘जहरीला सांप’ बताया। 

इससे पहले भी तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी को "मौत का सौदागर" संबोधित किया था। ‘चौकीदार चोर है’ शब्द प्रयोग राहुल गांधी ने और ‘मोदी तेरी कबर खुदेगी’ का इस्तेमाल कांग्रेस के अन्य नेता उदितराज ने किया था। अलका लांबा ने मोदीजी के लिए ‘निकम्मा’ शब्द इस्तेमाल किया था। कुल मिलाकर लगभग 91 बार कांग्रेस के नेताओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान किया है।

सी आर पाटिल ने खास तौर पर कहा कि कांग्रेस की इस तरह की निम्न स्तर की राजनीति के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है और 140 करोड़ देशवासी मोदी जी पर भरोसा करते हैं और सभी देशवासियों को विश्वास है कि मोदी है तो मुनकिन है और आने वाले चुनाव में देशवासी इसका जवाब कांग्रेस को देंगे।

Tags: Surat