सूरत : अदानी दहेज बंदरगाह पर स्थानीय छात्रों और महिलाओं के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया

अदानी दहेज बंदरगाह पर 79वां अग्निशमन सेवा सप्ताह समारोह 

सूरत : अदानी दहेज बंदरगाह पर स्थानीय छात्रों और महिलाओं के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया

अदानी फाउंडेशन के समन्वय में लखीगाम स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सुरक्षा मॉड्यूल का लाइव प्रदर्शन देखा और केंद्र का दौरा किया

अदानी दहेज बंदरगाह पर 79वां अग्निशमन सेवा सप्ताह समारोह किया गया। इस उत्सव के हिस्से के रूप में अदानी फाउंडेशन की टीम के साथ समन्वय में अदानी दहेज पोर्ट, सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र में लखीगाम स्कूल के छात्र विभिन्न सुरक्षा मॉड्यूल का लाइव प्रदर्शन देखा और केंद्र का दौरा किया था। उन्हें बुनियादी अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया उनके साथ स्कूल के शिक्षक भी शामिल हुए।

Story-13042023-B10
अदानी दहेज बंदरगाह पर छात्रों ने अग्निशमन साधनों , सुरक्षा मॉड्यूल का लाइव प्रदर्शन देखा


इससे पहले लखीगाम की महिलाओं के एक जत्थे ने भी सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर का दौरा किया था उन्हे  होम फायर सेफ्टी के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया था। स्कूली छात्रों और महिलाओं सहित सभी के लिए अपनी तरह की यह पहली बैठक थी।

यह दौरा और प्राथमिक प्रशिक्षण बच्चों और महिलाओं को जीवन में बहुत उपयोगी साबित होगा ऐसी उन्होंने राय व्यक्त की। अदानी फाउंडेशन, दहेज स्थानीय छात्रों और महिलाओं के समूह के साथ शिक्षा, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जैसी कई गतिविधियां की जाती हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के साथ स्थानीय निवासी अदानी दहेज बंदरगाह की गतिविधियों और कार्यों से अवगत होते है।