
सूरत : व्यापक शिकायतों के बाद नगर पालिका ने उमरा के आदर्श नगर से हमलावर कुत्तों को पकड़ा
सूरत नगर निगम ने कुत्तों के हमलों की बढ़ती शिकायतों के बाद टीकाकरण और परिशोधन अभियान तेज कर दिया
कुत्तों के पकड़ लिये जाने से लोगों ने राहत की सांस ली
सूरत नगर निगम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल उमरा के आदर्श नगर इलाके में कुत्तों के लगातार हमले के बाद नगर निगम प्रशासन ने हमलावर कुत्तों के पकड़ने का अभियान शुरु किया है।
नगर पालिका ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है
सूरत नगर निगम के अठवा जोन में उमरा के आदर्श नगर सोसाइटी में पिछले कई दिनों से लोगों पर कुत्तों के हमले की घटना बढ़ती जा रही थी। इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने से लोगों में दहशत का माहौल है। इसकी शिकायत सूरत नगर निगम में करने पर नगर पालिका ने कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। जिस इलाके में व्यापक शिकायत थी, वहां से कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण करने के लिए ले जाया गया है। लोगों पर हमला करने वाले कुत्ते के पकड़ लिये जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।