सूरत : देश का पहला 'साड़ी वॉकथॉन', 10 हजार से ज्यादा महिलाए उपस्थित रही

सिल्क सिटी सूरत में पहली बार साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया

सूरत : देश का पहला 'साड़ी वॉकथॉन', 10 हजार से ज्यादा महिलाए उपस्थित रही

फिट इंडिया के संदेश के साथ आयोजित साडी वॉकथॉन से स्वास्थ के प्रति जागरूकता लाने का अनूठा प्रयास 

टेक्सटाईल हब कहलाने वाले सूरत शहर में अठवालाइन्स पुलिस परेड ग्राउंड में सूरत नगर निगम और स्मार्ट सिटी डेवलपमेन्ट कोर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ऐतिहासिक 'सूरत साड़ी वॉकथॉन' आयोजित किया गया । फिट इंडिया के संदेश के साथ देश में पहली बार आयोजित साड़ी वॉकथॉन में सूरत की 10 हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन की थीम 'वॉक फॉर योर हेल्थ इन सिक्स यार्ड्स ऑफ एलिगेंस' को केंद्रीय कपड़ा मंत्री दर्शनाबेन जरदोश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद सी.आर. पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, महापौर हेमालीबेन बोघावाला और अन्य महानुभवों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सूरत में ऐतिहासिक वॉकथॉन का आयोजन

भारतीय पारंपरिक परिवेश को प्रतिबिंबित करने वाले विभिन्न डिजाइनों, बुनाई और सामग्रियों की रंगीन साड़ियों में सजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय की विदेशी छात्राओं ने भी इस वॉकथॉन में साड़ी पहनकर सूरत की भव्य सोच और 'ड्रेस लाइक ए कंट्री' की अवधारणा को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की और सूरत नगर निगम को उसकी प्रेरक और अनूठी पहल के लिए बधाई दी। वॉकाथन में महिलाओं के उत्साह के साथ मंत्री दर्शनाबेन जरदोश, महापौर हेमालीबेन बोघावाला और नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल ने हिस्सा लिया।

Story-09042023-B12
फिट इंडिया के संदेश के साथ आयोजित साडी वॉकथॉन

 

स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने का अनूठा प्रयास

केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जरदोश ने वस्त्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध यशकलागी में 'साड़ी वॉकथॉन' के माध्यम से एक नए मंच से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमर काल में सूरत 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का अहसास कर रहा है। उन्होंने कहा कि सूरत 'लघु भारत' है यहा की महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए 'सूरत साड़ी वॉकथॉन' के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। मंत्री ने वॉकथॉन में भाग लेने के लिए पुलिस अधिकारियों, महिला सरकारी कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।

साड़ी विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रतीक है

वॉकथॉन में महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए सांसद सीआर पाटिल ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने साड़ी पहनकर हमेशा हमारी संस्कृति को प्राथमिकता दी है जो कि भारतीय पहनावे का अभिन्न अंग है और इसकी वैश्विक पहचान है। उन्होंने महिलाओं की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा और आधुनिकता के साथ संतुलन बनाकर देश की नारी शक्ति वर्षों से समाज, प्रदेश और देश की प्रगति में तीव्र गति से अपना अमूल्य योगदान दे रही है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ते हुए देश में महिलाओं को दी जा रही प्राथमिकता का जिक्र किया और राष्ट्रीय विकास में महिलाओं के योगदान की भी सराहना की।

विविध सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन

योग गरबा की ताल के साथ शुरू हुए इस अनोखे वॉकथॉन में विभिन्न राज्यों की महिलाओं ने संबंधित प्रांत के डिजाइन, स्टाइल और रंग से मेल खाती हुई साड़ियां पहनी। जिसमें हरियाणा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल:जैसे राज्यों की तुसार, गिचा, मधुबनी पेंटिंग साड़ियां, कांथा, कोसा सिल्क, फुलकारी, पटोला, डबल इकत, टंगलिया, अश्वली, चंदेरी, कॉटन बॉमकाई, कोटपड, पोचेमप्ली, बनारसी, जामावर (बनारसी), लहेरिया, गोता पट्टी, बांधनी जैसी साड़ियों ने भारत की विशाल और विविध सांस्कृतिक और सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया।

Tags: Surat