सूरत : स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया

कोविड की स्थिति के मद्देनजर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सूरत : स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने आज सूरत का दौरा किया। उन्होंने सूरत के सरकारी सिविल अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सूरत आए थे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने आज सूरत में सिविल अस्पताल का दौरा किया। यहां मंत्री ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक की और कई मुद्दों पर चर्चा की। जब तक स्वास्थ्य मंत्री सिविल अस्पताल पहुंचे तब तक स्टाफ चौकन्ना हो गए थे और अधिकारी भी जमा हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल परिसर का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में गंदगी और टूटी बेंच देखकर अधिकारियों को समझाइश भी दी। गंदगी हटाने को लेकर भी सूचन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें कुछ मुद्दों पर सुझाव भी दिए।

राज्य और देशव्यापी कोविड की स्थिति नियंत्रण में है

स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि राज्य भर में कोविड संक्रमण के हालात नियंत्रण में है। हालांकि सूरत शहर के सिविल अस्पताल में किस तरह के हालात है उसकी जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में वेंटीलेटर व ऑक्सीजन आदि को लेकर भी चर्चा की गई। भले ही कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन समय-समय पर सभी व्यवस्थाओं पर समीक्षा बैठकें हो रही हैं। 

Tags: Surat