सूरत : शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने कार्यालय  में पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया

बीजेपी का 44वां स्थापना दिवस पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

सूरत : शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने कार्यालय  में पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया

शहर के हर वोर्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्धारित स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी स्थापना दिवस मनाया 

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दोपहर 1.00 बजे स्थापना हुई थी।  भारतीय जनता पार्टी इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाती है। स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीन दयाल भवन भाजपा कार्यालय सूरत में प्रातः 9.30 बजे सूरत महानगर अध्यक्ष  निरंजन भाई जंजमेरा की अध्यक्षता में संगठन पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गया। 

पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर  प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी  ने सभी कार्यकर्ताओं को लाईव माध्यम से भाषण दिया। उन्होंने पार्टी के 50 वर्ष और देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष के भव्य उत्सव की तैयारी भी प्रारंभ करने को कहा। कार्यकर्ताओं से कहा कि नागरिकों  की भलाई में सुधार करने का प्रयास करें।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक की विकास यात्रा का वर्णन किया।  कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से पार्टी को बिल्कुल नए सिरे से बनाया गया और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

सूरत शहर के हर वार्ड में  प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को सूनने और पार्टी के झंडे को फहरा कर उपस्थित सभी का मुंह मीठा किया गया। इस सप्ताह को "सुशासन सप्ताह" के रूप में मनाया जाएगा। कार्यालय में शहर अध्यक्ष के साथ महामंत्री किशोर बिंदल, स्थायी समिति के अध्यक्ष परेशभाई पटेल, सोमनाथ मराठे , वार्ड संख्या-23 व 24 के पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।