सूरत :  21 मार्च को गिराया जाएगा उत्राण पावर हाउस का टावर

केन्द्र सरकार के गाईड लाईन के अनुसार पुराने प्लान्ट के निर्धारित समय के बाद नष्ट करना होता है

सूरत :  21 मार्च को गिराया जाएगा उत्राण पावर हाउस का टावर

उत्राण पावर स्टेशन में कुल 375 और 135 मेगावाट के दो प्लांट चल रहे हैं। जिसमें 135 मेगावाट का प्लांट पुराना है। केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार निर्दिष्ट वर्षों के संचालन के बाद पुराने प्लान्ट को नष्ट करना होता है। सूरत में उत्राण क्षेत्र की पहचान रहे प्रसिद्ध उत्राण पावर हाउस के टावर गिराने की प्रक्रिया 21 मार्च 2023  को होने जा रही है।

केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित वर्षों के संचालन के बाद पुराने प्लाटन को तोड़ना होता है। 21 मार्च को सूबह 11 से 11.30 के दौरान कूलिंग टावर को कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से तोड़ा जाएगा। कुलिंग हाऊस को गिराने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट से लगभग 30 से 40 मिनट लग सकते हैं। ब्लास्टिंग का समय केवल 7 से 8 सेकंड होगा यानी पूरा टावर सिर्फ 7 से 8 सेकंड में नष्ट हो जाएगा।

आसपास के क्षेत्र में सोसायटी के लोगों को कूलिंग टावर तोड़े जाने की सूचना देकर सुरक्षित रहने की समझाइश दी गई है। उत्राण में स्थित टॉवर 85 मीटर ऊंचा है। आरसीसी कूलिंग टावर को नियंत्रित विस्फोट से तोड़ा जाएगा। जिसके कारण धूल का गुबार 50 मीटर के दायरे में उड़ेगा, जिससे पांच से दस मिनट के लिए भंवर जैसा वायुदाब बनेगा। धूल उड़ने की आशंका वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर के खिड़की दरवाजे बंद रखने की सूचना दी गई है। 

उत्राण पावर स्टेशन में पुराना 135 मेगावाट का संयंत्र केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत तोड़ा जाना है। दो साल से इस प्लांट को तोड़ने का काम चल रहा है। जिसके तहत 21 मार्च को कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग कर 85 मीटर ऊंचे कूलिंग टावर को गिराया जाएगा। ब्लास्टिंग को पूरा होने में 40 मिनट तक का समय लग सकता है। हालांकि, टावर महज 7 से 8 सेकेंड में गिर जाएगा। 3 महीने पहले नोएडा में भी इसी तरह से तोड़फोड़ की गई थी।

आरसीसी टावर 993 में बनाया गया था जिसे 2017 में खत्म कर दिया गया था। भूमि की ओर 70 मीटर व्यास है। इसे तोड़ने के लिए 250 किलो के व्यावसायिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। टावर के गिरने के बाद 20 से 25 मिनट तक धूल हवा में उड़ती नजर आएगी। बवंडर जैसा माहौल बनने की आशंका के चलते आसपास के घरों की खिड़कियां और दरवाजे 5-10 मिनट के लिए बंद करने होंगे। इसके अलावा कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए स्थानिय लोगों में अफवाह या भय नहीं फैलाने की अपील की है।

Tags: Surat