सूरत : पाल उमरा ब्रिज पर विचित्र दुर्घटना, ब्रिज की रेलिंग से उछलकर दो युवक 15 फिट नीचे जा गिरे, एक की मौत

ओवरस्पीड  के कारण युवक ने जान गंवाई 

सूरत : पाल उमरा ब्रिज पर विचित्र दुर्घटना, ब्रिज की रेलिंग से उछलकर दो युवक 15 फिट नीचे जा गिरे, एक की मौत

मृतक चार दिन पहले बंगाल से सूरत आया था

सूरत के पाल उमरा ब्रिज पर शुक्रवार सूबह विचित्र हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक डिवाईडर को टकराने के बाद ब्रिज कि रेलिंग से टकराए। बाईक सवार दोनों युवक ब्रिज की रेलिंग से टकराने के बाद उछलकर 15 फिट नीचे जा गिरे। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Story-17032023-B21
पाल-उमरा ब्रिज पर दुर्घटना का द्रश्य

 

पाल उमरा ब्रिज हादसे में एक की मौत

सूरत के पाल उमरा ब्रिज पर आज सुबह एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। पाल उमरा पुल पर दो युवक बाइक लेकर गुजर रहे थे। इसी बीच बाईक चालक युवक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठे और दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बाइक का फ्रेम टूट गया और स्टीयरिंग अलग हो गया जैसे बाइक के दो टुकड़े हो गए हों। इस घटना में दोनों युवक पुल से 15 फीट नीचे जा गिरे। दोनों को इलाज के लिए 108 के जरिए सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।

दोनों युवक चार दिन पहले सूरत आए थे

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक का नाम खलीलुर रहमान और दूसरे युवक का नाम तुरब अली है। साथ ही दोनों युवक बंगाल के रहने वाले थे और 13 अप्रैल यानी 4 दिन पहले सूरत आए थे। दोनों युवको का परिवार बंगाल में रहता है।

एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था

जानकारी के अनुसार दोनों युवक पिपलोद में एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे और वहीं के पास रहते थे। इन दोनों युवकों में तुरब अली अपने भाई की बाइक से पाल से उमरा पुल की ओर आ रहा था। इसी दौरान उमरा की ओर पुल के अंत में एक गंभीर हादसा हो गया। जिसमें तुराब अली के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। 

Tags: Surat