
सूरत : 108 एम्बुलेंस संजीवनी साबित हुई, गर्भवती महिला का उसके घर पर सफल प्रसव करवाया
वडोद गांव में महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, परिवार में खुशी की लहर
108 एंबुलेंस की टीम ने महिला को उसके घर पर प्रसव करवाया
सूरत में एक और गर्भवती महिला की डिलिवरी उसके घर पर ही 108 कर्मचारी ने करवाई है। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने के लिए 108 को सूचना दी गई। इस बीच 108 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन महिला को अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो सका। इस लिए 108 कर्मचारी द्वारा घर पर सफलतापूर्वक डिलिवरी करवाई गई। जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
108 के डॉक्टर ने महिला का प्रसव घर पर ही कर दिया
वड़ोद इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय महिला रेशमीदेवी राहुलभाई भेरवी 9 महीने की गर्भवती थी उनकी यह दूसरी डिलीवरी थी। महिला को प्रसव पीड़ा हुईतो उसे अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाई गई। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां गर्भवती महिला की जांच कर अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। लेकिन महिला की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। जिसके लिए 108 कर्मचारियों ने महिला के घर पर ही प्रसव कराया।
बच्चे का सिर बाहर आ गया था
मौके पर पहुंची 108 की टीम ने गर्भवती महिला की जांच की तो पाया कि बच्चे का सिर बाहर निकल आया है। फिर 108 ई.एम.टी. नितिन डाभी ने ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए घर पर ही डिलीवरी करने का फैसला किया क्योंकि परिस्थिति गंभीर थी। ईएमटी नितिन डाभी ने बहुत सावधानी से प्रसव कराया और मां ने एक स्वस्थ और तंदुरुस्त बच्चे को जन्म दिया।
डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया
108 से महिला की सफल डिलीवरी के बाद बच्चे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। महिला और बच्चे को आगे के इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर सफल प्रसव के बाद पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और 108 की टीम को धन्यवाद दिया।