सूरत :  CISF स्थापना दिन के उपलक्ष में भव्य परेड का आयोजन हुआ

उप-कमांडेंट मनीष कुमार के दिशा निर्देशन में भव्य परेड का संचालन

सूरत :  CISF स्थापना दिन के उपलक्ष में भव्य परेड का आयोजन हुआ

सी.आय.एस.एफ युनिट ओ.एन.जी.सी हाजीरा संयंत्र में  तैनात सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मनीष कुमार उपकमांडेंट के दिशा निर्देशानुसार सी.आय.एस.एफ स्थापना दिवस पर परेड का आयोजन किया गया ।

गृह मंत्रालय के अधीन इस सेंट्रल आर्मड पुलीस फ़ोर्स सी.आय.एस.एफ की स्थापना 10 मार्च 1969 में की गई थी। सुरक्षा बल के सदस्यों ने अपनी कड़ी मेहनत और कठिनाइयों का सामना करते हुए आज भारत के सुरक्षा बल मुकाम तक पहुँचे है ।

सुरत शहर में  सुरत एअरपोर्ट, ओ.एन.जी.सी हजीरा संयंत्र तथा एनटीपीसी कवास संयंत्र को सुरक्षा बल, सुरक्षा प्रदान कर रहा है। भारत के लगभग सभी एअरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो सिटी, लाल किला,  ताजमहल तथा भारत सरकार के विविध उपक्रम में यह बल अपनी सुरक्षा प्रदान कर रहा है।  

परेड के मुख्य अतिथि ओ.एन.जी.सी हजीरा संयंत्र के संयंत्र प्रबंधक चंद्रशेखर महोदय ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर निरीक्षक डी.पी मेहता साहाब उपस्थित रहे। परेड टु.आई.सी के उपनिरीक्षक डी.एस. यादव के । इस भव्य परेड के संचालन के बाद सयंत्र प्रबंधक महोदय का संबोधन हुआ। चंद्रशेखर महोदय ने कहा कि बल के सभी जवान एवं उनके परिवार जनों हार्दिक शुभकामनाएँ  को स्थापना दिवस के उपलक्ष में बधाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथी चंद्रशेखर महोदय  के हाथों से ओ.एन.जी.सी हाजीरा संयंत्र मे कार्यरत वर्ष 2022 के ‘परफॉर्मर ऑफ द इयर’ को प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये। इस तरह से सी.आय.एस.एफ  स्थापना दिन हर्ष उल्हास के साथ मनाया गया।

Tags: Surat