अहमदाबाद : सीटीएम डबल डेकर ब्रिज बना सुसाइड प्वाइंट, एक महीने में चौथी घटना

अहमदाबाद : सीटीएम डबल डेकर ब्रिज बना सुसाइड प्वाइंट, एक महीने में चौथी घटना

गत रोज एक युवती ने पुल से छलांग लगा दी थी

अहमदाबाद शहर के सीटीएम ब्रिज से एक और महिला के छलांग लगाने की घटना सामने आई है। ओवरब्रिज से गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार को फिर एक अधेड़ महिला ने इस डबल डेकर ब्रिज से छलांग लगा दी है। पिछले एक माह में पुल से छलांग लगाने की यह चौथी घटना है। अज्ञात महिला द्वारा मौत की छलांग लगाने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और महिला को 108 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गत रोज  सीटीएम पुल से 23 वर्षीय युवती के छलांग लगाने की घटना बनी थी। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छह फरवरी को युवती एवं 17 फरवरी किशोर ने किया था आत्महत्या का प्रयास

इससे पहले भी छह फरवरी को एक युवती ने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी। इस बीच आसपास के लोग जमा हो गए थे। लोगों ने युवती को बचा लिया। उसके बाद उसे इलाज के लिए मणिनगर के एलजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसी पुल से 17 फरवरी को एक 12 वर्षीय बच्चे ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 

Tags: Ahmedabad