अहमदाबाद : चंडीगढ़ में बजा गुजरात पुलिस का डंका, अहमदाबाद-गोधरा के डीएसपी ने जीता पदक

अहमदाबाद : चंडीगढ़ में बजा गुजरात पुलिस का डंका, अहमदाबाद-गोधरा के डीएसपी ने जीता पदक

गुजरात पुलिस ने 1 रजत और 4 कांस्य पदक किये अपने नाम

15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप चंडीगढ़ में खेली गई। जिसमें गुजरात पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया था। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा बीएसएफ और सीआरपीएफ की टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में सीआरपीएफ के खिलाफ गुजरात की मिक्स डबल्स की टीम को निराशा हाथ लगी। हालांकि, रजत पदक गुजरात पुलिस ने मिजोरम को हराकर रजत पदक जीत लिया। यह गौरव डीवाईएसपी एसबी कुम्पावत और एसीपी जितेंद्र यादव ने दिया।

गुजरात पुलिस ने नेशनल चैंपियनशिप में कुल 5 मेडल जीते

गुजरात पुलिस की महिला अधिकारियों की मेहनत भी रंग लाई। कृष्णाबा डाभी और मिनी जोसेफ, दोनों डीएसपी महिला अधिकारियों ने कांस्य पदक जीते। इस तरह गुजरात पुलिस ने नेशनल चैंपियनशिप में कुल 5 मेडल जीते। 

Tags: Ahmedabad