सूरत : भेस्तान में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमले को लेकर हड़कंप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग 

 कुत्तों के आतंक से स्थानीय लोगों में भय से दहशत का माहौल 

सूरत : भेस्तान में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमले को लेकर हड़कंप, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग 

सूरत क्षेत्र के भेस्तान उम्मेदनगर में आवारा कुत्तों द्वारा दो लड़कियों पर हमला करने की एक और घटना सामने आई है। जिससे इस क्षेत्र के बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों में आवारा कुत्तों का भय व्याप्त हो गया है। स्थानिय लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि सूरत नगर निगम प्रशासन ऐसे कुत्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

स्थानीय लोगों में कुत्ते को लेकर दहशत 

भेस्तान के उम्मेदनगर में पांच और छह साल की दो बच्चियों पर कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों ने दोनों बच्चियों पर हमला बोल दिया और उनके पैर, गाल, सिर और कमर पर काट लिया। दोनों बच्चियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने समय रहते पहुंचकर दोनों को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। उस समय स्थानीय लोगों का आरोप था कि इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों के कारण उत्पीडऩ बढ़ रहा है। कुत्तों के इस प्रकार के आतंक से स्थानीय लोगों व बच्चों में भय व्याप्त है। लोगों के बीच कुत्ते को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया

स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों द्वारा काटने के डर से यहां के सभी बच्चे कुत्ते के खौफ में रहते हैं। कल ही तीन बच्चों को कुत्ते ने नोच डाला था। यहां अक्सर कुत्ते बच्चों पर हमला करते हैं। यहां से बच्चों का घर से बाहर ‌निकलना मुश्किल हो गया है। चलते-फिरते बच्चों को कुत्तों द्वारा पकड़ लिए जाते हैं और उन्हें काट लेते हैं।

प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष

शहर में एक के बाद एक जिस तरह से आवारा कुत्तों के बच्चों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे लोग सूरत नगर निगम के प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। भेस्तान में हुई घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ रोष जताया और कहा कि एसएमसी की टीम कुत्तों को पकड़कर यहां से ले जाए। अधिकारी कुत्तों का खसीकरण कर यहीं छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं बाहर के कुत्तों को भी अधिकारियों द्वारा यहा लाकर खसीकरण के बाद यहां पर ही छोड़ दिया जाता है। जिससे यहां कुत्तों का अत्याचार बहुत बढ़ गया है।

Tags: Surat