
सूरत : लिंबायत की विधायक संगीता पाटिल के अनुदान से सिविल अस्पताल को एम्बुलेंस आवंटित
औपचारिक समारोह में नवसारी सांसद और प्रदेश भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल भी उपस्थित रहे
सूरत के लिंबायत विधानसभा की विधायक संगीता पाटिल के अनुदान से सूरत न्यू सिविल अस्पताल को एक एम्बुलेंस आवंटित की गई है। इस एम्बुलेंस को शनिवार 18 फरवरी 2023 को लॉन्च किया गया। इस मौके पर विधायक संगीता पाटिल, सांसद सीआर पाटिल मौजूद रहे।
विधायक ने अनुदान से एम्बुलेंस आवंटित की
सूरत के न्यू सिविल अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते है। साथ ही लिंबायत विधायक संगीता पाटिल ने अपने अनुदान से वर्ष 2021-22 के लिए एंबुलेंस आवंटित की है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवं नवसारी सांसद सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में एम्बुलेन्स को लोकार्पीत किया गया। विधायक ने कहा कि 25 लाख की लागत से खरीदी गई एंबुलेंस का अब मरीजों के काम में उपयोग किया जाएगा।
कोरोना के समय में एम्बुलेंस की जरूरत ज्यादा समझ आने लगी थी : विधायक
विधायक संगीता पाटिल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मैंने देखा कि एम्बुलेंस के कारण काफी परेशानी हो रही थी। इसलिए मैंने एम्बुलेंस देने का फैसला किया। मेरे विधायक अनुदान से सिविल अस्पताल में एम्बुलेंस की शुरुआत की गई है। एम्बुलेंस आवंटित होने से मरीजों को राहत मिलेगी और लोगों को उपयोगी साबित होगी