सूरत : महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के ऐतिहासिक शिवालयों में उमड़ी भीड़ 

सूरत : महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के ऐतिहासिक शिवालयों में उमड़ी भीड़ 

बम बम भोले के नाद से गुंजायमान शिवालयों में भक्ति से सराबोर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि की बहुत महिमा है। महाशिवरात्रि के पावन दिन शिवालय में बड़ी संख्या में शिव भक्त पूजा करने पहुंचे हैं। शहर के सभी मंदिरों में आज बड़ी संख्या में भावी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

जय घोष बिलिपत्र व दुग्ध अभिषेक से मनाया गया पर्व

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज शिव भक्तों में भक्ति का जबरदस्त माहौल देखा गया। सूरत शहर के सभी महादेव मंदिरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बीलीपत्र और दूध से अभिषेक किया जाता है। शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दूध का अभिषेक कर महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना की।

सूरत के ऐतिहासिक मंदिरों में भी भीड़ देखी गई

सूरत के कतारगाम इलाके में स्थित कांतारेश्वर महादेव मंदिर ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। तापी नदी के तट पर भगवान शिव के कई शिवालय हैं, जिनमें से कांतारेश्वर महादेव मंदिर सबसे पुराना माना जाता है। शिव भक्तों ने सुबह से ही कांतारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सुबह चार बजे आरती हुई उसके बाद आज दिन भर शिव स्तुति और शिव धुनों का गायन किया जाएगा। इसके साथ ही पाल क्षेत्र के एकलिंगजी शिवलिंग, पारदेश्वर महादेव मंदिर, रामनाथ घेला महादेव, इच्छानाथ महादेव सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।