गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के खोरज गाँव से सुजलाम-सुफलाम जल अभियान का किया शुभारंभ

गुजरात : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के खोरज गाँव से सुजलाम-सुफलाम जल अभियान का किया शुभारंभ

पीएम नरेन्द्र मोदी के दिशानिर्देशन में सुजलाम-सुफलाम जल अभियान जनभागीदारी एवं जनसहयोग से राज्य में जलक्रांति का जनांदोलन बना : सीए भूपेंद्र पटेल

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को गांधीनगर ज़िले के खोरज गाँव से राज्यव्यापी सुजलाम सुफलाम जल अभियान के छठे चरण का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को मिल रहे अप्रतिम प्रतिसाद तथा जनभावना को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने इस वर्ष अभियान को अधिक समय तक जारी रखते हुए 104 दिनों तक चलाने का दृष्टिकोण अपनाया है। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री कुँवरजी बावलिया तथा राज्य मंत्री मुकेश पटेल की उपस्थिति में इस अभियान का शुभारंभ करवाया।

किसानों तथा जनता को सिंचाई एवं पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हुई

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस अभियान में किए गए सम्पूर्ण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के फलस्वरूप किसानों तथा जनता को सिंचाई एवं पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हुई है। इतना ही नहीं, मिट्टी की खुदाई के कारण बड़े पैमाने पर मानव दिवस रोज़गार उपलब्ध होता है तथा इससे निकली मिट्टी का किसान अपने खेतों में उपयोग करते हैं। संबंधित विकास कार्यों में उपयोग के लिए ऐसी मिट्टी ख़रीद कर आय भी अर्जित की जाती है। मुख्यमंत्री ने इस जल संचय तथा जल संग्रह अभियान को वर्षा के पानी को रोकने तथा भूमिगत जल स्तर ऊँचा लाने का एक सफल प्रयोग बनने हेतु अभियान के साथ जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। 

D17022023-05
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

जल संग्रह और जल संचय के क्षेत्र में देश का दिशादर्शक बनने के लिए उत्प्रेरक बनेगा

मुख्यमंत्री ने सभी से पानी का मितव्ययता से उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने जल संचय तथा जल संग्रह के साथ-साथ प्राकृतिक खेती द्वारा उगाए गए अनाज एवंकृषि उत्पादों के व्यापक उपयोग से स्वास्थ्यप्रद तथा रोगमुक्त जीवनशैली अपनाने की भी हिमायत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को अमृत युग में ले जाने के लिए जल संचय को बढ़ावा देने हेतु हर ज़िले में 75 अमृत सरोवरों के निर्माण का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सुजलाम सुफलाम जल अभियान गुजरात के लिए इस आह्वान को स्वीकार करने तथा ऐसे अमृत सरोवर का निर्माण कर जल संग्रह और जल संचय के क्षेत्र में देश का दिशादर्शक बनने के लिए उत्प्रेरक बनेगा।