गुजरात : नई जंत्री का अमलीकरण अब 15 अप्रैल से, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के एलान से बिल्डरों और लोगों को राहत

गुजरात : नई जंत्री का अमलीकरण अब 15 अप्रैल से, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के एलान से बिल्डरों और लोगों को राहत

क्रेडाई की अगुवाई में बिल्डर लोबी द्वारा लगातार जंत्री वृद्धि का विरोध हो रहा था

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जंत्री को लेकर बिल्डरों के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसके बाद आज शनिवार सुबह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जंत्री दर में की गई वृद्धि को 15 अप्रैल तक टाल दिया है। अब ये नई दर 15 अप्रेल से लागू होगी।

मुख्यमंत्री पटेल ने यह फैसला प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर और आम जनता के व्यापक हित में लिया है। इसके पहले नई जंत्री दर 04 फरवरी से लागू करने की घोषणा की गई थी। 

रातों-रात नई जंत्री लागू करने बिल्डर नाराज थे

आपको बता दें कि गुजरात में नई जंत्री दरों को रातों-रात लागू करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने 4 फरवरी की देर शाम एक सर्कुलर जारी किया था। सर्कुलर के प्रावधान के अनुसार राज्य में जंत्री की दर को दोगुना कर दिया गया है और इस दर को 5 फरवरी से ही लागू करने का निर्णय लिया गया गया था। सरकार द्वारा अचानक लिये गये फैसले से बिल्डर लॉबी में नाराजगी और असंतोष देखा गया। विभिन्न बिल्डर संघों द्वारा सोमवार और मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी की गई। मुख्यमंत्री ने बिल्डरों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया था।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी समाधान होता नहीं देख शुक्रवार को राज्य भर के प्रत्येक जिला कलेक्टर को जिला स्तर पर बिल्डर एसोसिएशनों द्वारा शिकायती पत्र दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने कल भी स्टांप ड्यूटी अधीक्षक के साथ बैठक कर जंत्री के रेट पर चर्चा की थी। 

शनिवार सूबह मुख्यमंत्री ने ऐलान किया

मुख्यमंत्री कार्यालय से आज शनिवार को सुबह एक आधिकारिक संदेश भेजा गया। इस संदेश में जानकारी दी गई कि प्रदेश में नई जंत्री दरें 15 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएगी। 

Tags: