अहमदाबाद : अमेरिका में गुजराती दंपति की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते मर्डर की आशंका

अहमदाबाद : अमेरिका में गुजराती दंपति की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते मर्डर की आशंका

पिछले काफी समय से अमेरिका में रह रहे गुजरातियों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं

अमेरिका में गुजरातियों पर हमले का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर अमेरिका में एक गुजराती दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले भी गुजरातियों पर फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। अमेरिका में लंबे समय से गुजरातियों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अमेरिका में एक बार फिर एक गुजराती पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में अमेरिका में बसे अरवल्ली मेघरज के एक कारोबारी दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 गुजराती दंपति की हत्या तीन दिन पहले की गई थी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है। गुजराती दंपति की हत्या तीन दिन पहले की गई थी। यह दंपति मोटल व्यवसाय से जुड़े थे। मृतकों में पति रजनीकांत वल्लभदास सेठ और पत्नी निरीक्षाबेन का समावेश है। 

दंपति एक महीने पहले ही भारत से अमेरिका गया था

जैसे ही उसके परिवार को इस पति-पत्नी की हत्या की खबर मिली, वह अमेरिका के लिए रवाना हो गये। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। महज एक महीने पहले ही रजनीकांत भारत से अमेरिका लौटे हैं। इससे पूर्व मोटल कारोबार से जुड़े लोगों से टकराव (विवाद) हुआ था। इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश भी मानी जा रही है। स्थानीय लोगों के परेशान करने की वजह से रजनीकांतभाई मोटल बेचना पड़ा था। इस घटना से उनके गृहनगर मेघरज में मातम पसरा हुआ है। 

पूर्व में भी गुजरातियों की हत्या की गई थी

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में गुजरातियों पर फायरिंग की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। अभी कुछ समय पहले अमेरिका में एक सत्संगी गुजराती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमेरिका में बसे करमसद की मूल निवासी पिनाल पटेल की अमेरिका के अटलांटा में अश्वेतों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Tags: