अहमदाबाद : सिविल हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर पर किया हमला

अहमदाबाद : सिविल हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर पर किया हमला

असारवा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले की बढ़ती बढ़ती जा रही हैं घटनाएं 

असारवा सिविल अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद मरीज के परिजनों ने हंगामा किया और रेजिडेंट डॉक्टर पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर शाहीबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पेट में चाकू लगने से इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने पर मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा किया और डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। 

मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा किया

इस मामले का विवरण इस प्रकार है कि शाहीबाग में रहने वाले और सिविल में सुरक्षाकर्मी के रुप में काम करने वाले मनीषभाई (उम्र 35) ने सुरेंद्रनगर जिले के एक युवक के खिलाफ शाहीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन के पेट में चाकू लगी हालात में सिविल में इलाज के लिए लाया गया था। जहां सोमवार को सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

शाहीबाग पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरु की

उपचार के दौरान मरीज की मौत के बाद मृतक महिला के स्वजनों ने हंगामा किया और सुबह ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया, जिससे सिविल में हड़कंप मच गया। परिजनों के हंगामे के बाद सिविल का स्टाफ व अन्य मरीज के परिजन एकत्रित हो गये और अग्रणियों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। शाहीबाग पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की है।

Tags: