
महिला को गर्भ नहीं ठहरा तो इंसानी हड्डियों का पाउडर खिला दिया!
पुणे की घटना; तांत्रिक सहित सात लोग गिरफ्तार
पुणे से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। यहां एक विवाहिता को लंबे समय से गर्भ नहीं ठहर रहा था। ऐसे में उसके ससुराल वालों ने किसी जानने वाले के कहने पर तांत्रिक की मदद लेने का निर्णय किया। परिवार वाले महिला को तांत्रिक के पास ले गये और झांड़-फूंक के बाद तांत्रिक ने महिला को यह कहते हुए इंसानी हड्डियों का पाउडर खाने को दिया कि ऐसा करने पर उसे जल्द बच्चा होगा।
महिला ने जब तांत्रिक की बात नहीं मानी और इंसानी हड्डियों का पाउडर खाने से मना कर दिया तो तांत्रिक और उसके परिवार वालों ने मिलकर उसे खूब गाली-गलौच और मारपीट की। इस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
FIR registered against 7 people incl her husband, in-laws & a Tantrik. A case under Sections 498A, 323, 504,506 of IPC along with section 3 of the anti-superstition act registered. The family is well-educated. We'll arrest them soon: Suhail Sharma, DCP Zone-3, Pune (20.01) pic.twitter.com/95BLp83oKT
— ANI (@ANI) January 21, 2023
महिला के कहने पर पुणे पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 7 लोगों को दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौच एवं अंधविश्वास फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला के परिवार वाले काफी पढ़े-लिखे और सरकारी एवं निजी नौकरियों में अच्छे पदों पर हैं। पुणे पुलिस मामले की जांच कर रही है।