सूरत :  सचिन इलाके में नगर पालिका ने काली माता का मंदिर के असपास अवैध निर्माणकार्य को तोड़ा, लोगों में रोष

सूरत :  सचिन इलाके में नगर पालिका ने काली माता का मंदिर के असपास अवैध निर्माणकार्य को तोड़ा, लोगों में रोष

स्थानीय लोगों ने किसी धार्मिक संगठन के साथ मिलकर किया विरोध, नगर पालिका ने पुलिस बुलाकर स्लैब हटवाया

सूरत नगर निगम के उधना बी जोन के कनकपुर कंसाड में गुजरात हाउसिंग बोर्ड के कॉमन प्लॉट एरिया में हो रहे आरसीसी निर्माण को नगर पालिका ने हटा दिया है। नगर पालिका द्वारा मंदिर के आस पास हो रहे स्लेब का निर्माणकार्य का डिमोलीशन करने पर कुछ धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। हालांकि, नगर पालिका ने पुलिस को बुलाकर मंदिर के बगल में चल रहे निर्माण को हटवा दिया।

 सीओपी का कब्जा गुजरात हाउसिंग बोर्ड द्वारा कनकपुर नगर पालिका को सौंप दिया गया

सूरत नगर पालिका के उधना बी जोन में मोजे कनकपुर-कंसाड ब्लॉक नंबर 165 के बीच गुजरात हाउसिगं बोर्ड के सीओपी नंबर-3 है। इस सीओपी का कब्जा गुजरात हाउसिंग बोर्ड द्वारा कनकपुर नगर पालिका को सौंप दिया गया है। इसके बाद सूरत नगर निगम में शामिल इस भूखंड का कब्जा सूरत नगर निगम को दे दिया गया। इसी कॉमन भूखंड में सीओपी में महाकाली माता का मंदिर है। नगर निगम प्रशासन को सूचना मिली थी कि इस मंदिर के बगल में करीब 20 बाई 40 फुट के क्षेत्र में कुछ लोग आरसीसी बीम, कॉलम, स्लैब सहित फर्श का निर्माण करा रहे हैं। 

D20012023-04
उधना बी जोन के कनकपुर कंसाड में गु. हा. बोर्ड के कॉमन प्लॉट एरिया में हो रहे आरसीसी निर्माण को नगर पालिका ने हटा दिया

 

स्थानीय लोगों ने कुछ धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया

उधना बी जोन में इस अवैध निर्माण की सूचना मिलते ही नगर पालिका ने सूरत महानगर पालिका के वॉच एंड वार्ड विभाग के 20 बेलदारों, जेसीबी और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ तोड़-फोड़ अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कुछ धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस वजह से नगर पालिका ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की उपस्थिति प्राप्त करने के बाद नगर पालिका ने मंदिर के आसपास के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर पालिका की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खासा रोष देखा गया।

Tags: Surat