.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की बेटियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की बेटियों पर भद्दी टिप्पणियों के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले के ट्विटर अकाउंट की जांच शुरू कर दी है और नोटिस जारी किया है।
हुआ ऐसा कि सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस अब इस मामले की जांच माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के साथ कर रही है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर मांगी पुलिस से मदद
आपको बता दें कि पिछले दिनों स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पुलिस से अपील की थी, 'अगर आपको कोई खिलाड़ी पसंद नहीं है, तो क्या आप उसकी बेटियों के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोलेंगे?' महिला आयोग की अध्यक्ष ने विवादित ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक अन्य ट्वीट में दिल्ली और मुंबई पुलिस पर सवाल उठाते हुए लिखा कि ट्विटर पर जिस तरह से कोहली और धोनी की बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। इसी तरह रोहित शर्मा की पत्नी और बेटी को भी अश्लीलता के निशाने पर लिया जा रहा है।
मेरी नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने @ImVKohli और @MSDhoni की बेटियों पर हुई अभद्र टिपण्णियों के मामले में FIR दर्ज कर ली है। बहुत जल्द सभी दोषी गिरफ़्तार होंगे और सलाख़ों के पीछे जाएँगे। pic.twitter.com/IPFE7Uky0x
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 16, 2023
इन बच्चियों को मिली थी अश्लील धमकियाँ
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब भारतीय क्रिकेटरों के परिवारों और बच्चों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले साल 2021 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी को ट्विटर पर धमकी मिली थी। वामिका तब केवल 9 महीने की थी।