सूरत : डेंग्यू मच्छर का सर्वे कर रहे पालिका कर्मचारी पर महिला होमगार्ड द्वारा डंडा चलाये जाने के बाद दोनों पक्षों में समाधान

सूरत : डेंग्यू मच्छर का सर्वे कर रहे पालिका कर्मचारी पर महिला होमगार्ड द्वारा डंडा चलाये जाने के बाद दोनों पक्षों में समाधान

पालिका कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाली महिला वेसू पुलिस थाने में सेवारत

सूरत शहर में बढ़ते डेंग्यू के मामलों के बीच पालिका प्रशासन ने सर्वे का काम शुरु किया है। उधना जोन में इसी प्रकार के एक सर्वे के लिये निकले कर्मचारियों पर दो महिलाओं ने हमला कर दिया, जिसमें दो कर्मी घायल हो गये। 

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण कुटिर सोसायटी के घर क्रमांक 476 में रहने वाली शारदाबेन बावीकर वेसू पुलिस थाने में होमगार्ड के पद पर सेवारत हैं। वे और उनकी मां पमोबेन ने सर्वे के लिये आये पालिका कर्मियों को यह कहकर दुत्कारने लगे कि दोपहर के समय लोगों को हैरान करते हो। दो पक्षों में बहस छिड़ गई। पालिका कर्मचारियों द्वारा उनकी ड्युटी के बारे में अवगत कराये जाने के बावजूद महिला होमगार्ड ने मेरी मां के घर से सैंपल नहीं लेना है कहकर दादागिरी शुरु की दी और शारदाबेन ने अपने पास रखे डंडे से हमला कर दिया। 

इस झड़प में शर्मिला पटेल नामक पालिका कर्मचारी की उंगली में चोट पहुंची। ठेके पर काम कर रहे इन कर्मचारियों ने अपने ऊपरी अधिकारी को सूचित करने पर तत्काल पुलिस का संपर्क किया गया। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया और हमला करने वाली महिला द्वारा माफी मांगे जाने और चोट के एवज में इलाज का खर्च दिये जाने पर सहमति जताने पर दोनों पक्षों में लिखित समाधान हो गया।

Tags: Surat