सूरत : पेट्रोल पंप पर गैस सिलेंडर से भरे टेंपो के केबिन में  लगी आग

सूरत : पेट्रोल पंप पर गैस सिलेंडर से भरे टेंपो के केबिन में  लगी आग

पंप कर्मियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया

सूरत के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे गैस सिलेंडर से भरे टेंपो में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। टेंपो के केबिन में आग लगने के बाद पेट्रोल पंप पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। हालांकि कर्मियों की मुस्तैदी से इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पेट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया

एक टेंपो भेस्तान पेट्रोल पंप पर पहुंचा। टेंपो में डीजल भरते समय आग लग गई। टेम्पो में गैस सिलेंडर क्षमता से अधिक भरा हुआ था। ऐसे में अगर पेट्रोल पंप पर आग लगने की घटना होती है तो यह चिंता का विषय बन जाता है। 

अग्निशमन विभाग द्वारा दिया गया प्रशिक्षण काम आया

एचपी गैस सिलिन्डरों से भरे टेंपो में डीजल भरते समय सामने से धुंआ निकलने लगा। टेंपो चालक को धुंआ नजर आने  से वह समझ गया की टेम्पो में आग लगी है। इस आग को तत्काल प्रभाव से नियंत्रण में लाने के लिए प्रयास कर रहा था। तभी एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने निडर होकर अग्नि सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग किया। इसकी मदद से आग पर काबू पाया गया जिससे गैस सिलेंडर से भरे टेंपो में ज्यादा आग नहीं फैली।

एक बड़ा हादसा टल गया

विनायक जादव ने कहा सुबह यहा आइसर टेंपो आया था। अचानक केबिन में आग लग गई। इसलिए हमारे पास मौजूद अग्नि सुरक्षा उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि यह एचपी गैस के सिलिन्डरों का वाहन था। टेम्पो के अंदर रखी सारी बोतलें गेस से भरी हुई थीं। लेकिन पंप कर्मचारी की नजर से एक बड़ा हादसा टल गया।