सूरत : अब सीसीटीवी कैमरों से खुले में गंदगी फैलाने वालों पर नकेल कसेगी महानगर पालिका

सूरत : अब सीसीटीवी कैमरों से खुले में गंदगी फैलाने वालों पर नकेल कसेगी महानगर पालिका

कुडा कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं, सीसीटीवी फुटेज से ट्रेक करके दंडित किया जायेगा

सूरत नगर निगम ने सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया है। अब तक 1570 लोग सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकते पकड़े गए हैं, जिनमें से 863 की पहचान की जा चुकी है। सूरत शहर ने इस दूषण रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शहर में लगभग 2500 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन नगर पालिका ने 200 उपद्रव बिंदुओं की पहचान की है और लगातार निगरानी की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों से गंदगी करने वालों पर नकेल कसेगी मनपा

भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले तीन सालों से सूरत नगर पालिका देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इसे नंबर एक शहर बनाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहा है। नगर आयुक्त शालिनी अग्रवाल फिलहाल शहर की साफ-सफाई पर जोर दे रही हैं। आयुक्त के निर्देश के बाद 12 दिसंबर से सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग कर गंदगी करने वालों को सबक सिखाने का काम किया जा रहा है।

200 उपद्रव बिन्दु पर विशेष ध्यान दिया जायेगा

नगर पालिका ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए एक टीम लगाई है। करीब 200 उपद्रव बिंदु तय किये गये हैं और उन पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका के आग्रह के बावजूद कूड़ा फेंक कर गंदगी करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए नगर पालिका ने दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। कैमरे के सामने गंदगी फेंकते पकड़े गए 1570 लोगों में से नगर पालिका द्वारा 863 लोगों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभी भी नगर पालिका 495 लोगों की तलाश कर रही है। 

अभियान के बाद लोग खुले में कचरा डालने से डरने लगे

नगर निगम की व्यवस्था द्वारा इस अभियान को शुरू करने के बाद अब लोग खुले में कूड़ा फेंकने से डर रहे हैं जिससे गंदगी पर लगाम लग रही है। 

Tags: Surat