सूरत : शहर में लंबित परियोजनाओं तथा विकास कार्यों पर समन्वय बैठक आयोजित

सूरत : शहर में लंबित परियोजनाओं तथा विकास कार्यों पर समन्वय बैठक आयोजित

सांसद सी. आर. पाटिल, विधायक, महापौर , मनपा आयुक्त , जिला कलेक्टर आदि की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा हुई

सूरत में विकास कार्यों को गति देने के लिए आगामी सभी परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए समन्वय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें  गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी.आर. पाटिल, विधायक और सूरत के मेयर के साथ गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान आगामी परियोजना से जुड़े सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विकास कार्यों पर चर्चा हुई

सूरत सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान सूरत शहर में आने वाले दिनों में जो प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है या जो  प्रोजेक्ट शुरू हो चुके उसकी व्यापक चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल की अध्यक्षता में परियोजना के प्रदर्शन की जानकारी ली गयी। इस मीटिंग में मनपा आयुक्त, जिला कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को बुलाया गया। 

डुमस सी फेज को विकसीत करने पर विशेष ध्यान 

लंबे समय से सूरत में पर्यटन स्थल विकसित करने के फैसले लिए जाते रहे लेकिन, अभी तक इसे वांछित सफलता नहीं मिली है। एक बार फिर डुमस सी फेज को विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है। डुमस को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू होने वाला है। जिसमें दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं बनाई जाएंगी। जहां पर काम शुरू होगा ताकि छुट्टियों और त्योहारों पर ज्यादा से ज्यादा लोग आकर एंजॉय कर सकें।

नगर निगम भवन और सूरत स्टेशन को लेकर भी चर्चा हुई

आने वाले दिनों में सूरत नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की गई। यह भी समन्वित किया गया है कि परियोजना में आने वाली कठिनाइयों को कैसे दूर किया जाए। सूरत के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नई टेंडर प्रक्रिया के बाद कितनी जल्दी काम शुरू किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई है। मेट्रो ट्रेनों के परिचालन में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से मेट्रो कॉर्पोरेशन से समन्वय स्थापित करने का भी आग्रह किया गया है।

विकास कार्यों को गति देने के लिए समन्वय बैठक : हर्ष संघवी

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आने वाले दिनों में सूरत शहर में अलग-अलग प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। कुछ परियोजनाएं वर्तमान में प्रगति पर हैं। ऐसे सभी को लेकर समन्वय बैठक की गई। बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के मार्गदर्शन में किया गया। अधिकारियों से हर मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा की गई है। सूरत शहर का तेजी से विकास करने की दिशा में काम किया गया है।

Tags: Surat