दिल्ली के इस शख्स ने जोमैटो से साल भर से इतनी दफा खाना ऑर्डर किया कि कंपनी ने उसे ‘द नेशन्स बिगेस्ट फूडी' खिताब से नवाजा!

दिल्ली के इस शख्स ने जोमैटो से साल भर से इतनी दफा खाना ऑर्डर किया कि कंपनी ने उसे ‘द नेशन्स बिगेस्ट फूडी' खिताब से नवाजा!

जोमैटो का सालाना रिपोर्ट कार्ड जारी सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश है बिरयानी, दूसरे नंबर पर पिज्जा

इन दिनों ज़ोमोटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी एप जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। अब तो लोग बाहर जाकर खाने से बाहर ऑनलाइन खाना मंगवाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। हाल ही में जोमैटो ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है, इसमें 2022 में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश और सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाले शख्स का भी खुलासा किया है और उन्हें एक विशेष उपाधि भी दी गई है।

https://www.instagram.com/p/CmtlpOepxTV/?utm_source=ig_web_copy_link

ये है देश का सबसे बड़ा फूडी

आपको बता दें कि देश भर में साल 2022 में Zomato से सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश बिरयानी है। देश भर में लोगों ने किसी भी अन्य खाने से ज्यादा ऑर्डर देकर बिरयानी को सबसे ऊपर रखा है।  इसके साथ ही जोमैटो पर साल के दौरान सबसे ज्यादा ऑर्डर देने वाले शख्स के नाम की भी घोषणा की गई।  दिल्ली के रहने वाले अंकुर ने 2022 में जोमैटो पर कुल 3,330 ऑर्डर दिए हैं, यानि रोजाना औसतन 9 ऑर्डर।  खाने के प्रति उनके प्यार को देखते हुए जोमैटो ने उन्हें 'द नेशन्स बिगेस्ट फूडी' का खिताब दिया।

पहले स्थान पर बिरयानी, दूसरे पर पिज़्ज़ा

इसके अलावा सबसे ज्यादा कूपन इस्तेमाल करने वालों, सबसे ज्यादा डिस्काउंट पाने वालों आदि के नाम उनके शहर के साथ घोषित किए गए हैं। जोमैटो द्वारा जारी सूची के अनुसार 2022 में प्रति मिनट 186 बिरयानी के ऑर्डर मिले। वहीं प्रति मिनट 139 आर्डर के साथ पिज़्ज़ा, बिरयानी के बाद दूसरे स्थान पर है।

Tags: