झारखंड की फेमस यूट्यूबर रिया कुमारी की हत्या के एक दिन बाद उसके प्रोड्युसर पति को गिरफ्तार किया गया है!
मृतक रिया के मां-बाप द्वारा पति प्रकाश पर संदेह प्रकट करने के बाद पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस ने झारखंड की फेमस यूट्यूबर रिया कुमारी के हथियारबंद डकैती के दौरान मारे जाने के एक दिन बाद पुलिस ने उसके पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक रिया के पति प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया था कि जब लुटेरों ने उसकी पत्नी रिया का सामान छीनने की कोशिश की तो उसे काफी नजदीक से गोली मारी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झारखंड की यूट्यूबर और एक्ट्रेस रिया कुमार उर्फ ईशा आलिया घटना वाले दिन यानि बुधवार को झारखंड से कोलकाता जा रही थी। वह अपने प्रोड्यूसर पति प्रकाश के साथ नेशनल हाईवे पर तीन साल की बेटी के साथ सफर कर रही थी। हत्या कथित तौर पर सुबह 6 बजे हुई थी और उसके पति ने दावा किया था कि डकैती के प्रयास का विरोध करने पर अभिनेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने दावा किया था कि लघुशंका के लिये वे हाइवे पर रुक गए थे। इसी दौरान लूट के इरादे से तीन लोगों ने रिया पर हमला किया था। प्रकाश ने कहा था कि रिया को गोली लगने के बाद उन्होंने मदद के लिए करीब तीन किलोमीटर गाड़ी चलाई। उसे एससीसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि रिया कुमारी के माता-पिता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रकाश को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। रिया के मां-बाप ने बताया था कि उनका दामाद बेटी को परेशान करता, मारता और यहां तक कि उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। प्रकाश कुमार की गुरुवार सुबह गिरफ्तारी के बाद आज अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के दिमाग में घटना को लेकर कुछ सवाल कौंध रहे थे जैसे बदमाशों को कैसे पता चला कि प्रकाश कुमार महिषरेखा पुल के पास उस सुनसान जगह पर अपना वाहन रोकेगा, या क्या बदमाशों द्वारा उनके वाहन का पीछा किया जा रहा था अथवा जिस जगह पर प्रकाश कुमार ने कार को रोकने का दावा किया था, वह पार्किंग के लिए एक आदर्श जगह नहीं थी। इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढते-ढूंढते पुलिस को प्रकाश पर ही संदेह हुआ। आगे की जांच जारी है।