सूरत :  सुमन स्कूल के छात्रों ने नगर निगम की आम सभा का संचालन देखा

सूरत :  सुमन स्कूल के छात्रों ने नगर निगम की आम सभा का संचालन देखा

सूरत महानगरपालिका पालिका में नगर प्राथमिक शिक्षा समिति एवं सुमन स्कूल के छात्रों को शिक्षा एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कराया जाता है। यह योजना बनाई गई थी कि छात्र समाजशास्त्र विषय के अलावा स्थानीय स्वशासन संगठन की कार्यवाही का अवलोकन कर सकें। इसी जानकारी के लिए सुमन स्कूल के छात्रों को आज नगर निगम की आम सभा के आयोजन को देखने के लिए दर्शक दीर्घा में जगह दी गई। 

सूमन हाईस्कूल के छात्रों ने प्रेषक दिर्घा से देखा आम सभा का संचालन

सभाध्यक्ष महापौर हेमाली बोघावाला ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले कल का भविष्य समान सूमन स्कूल के छात्रों आज प्रेषक दिर्घा में बैठकर सभा संचालन का निरिक्षण कर रहे है मै उनका स्वागत करती हु।  

सूमन शाला क्रमांक 4 के छात्र एवं छात्राओं ने पहली बार सूरत महानगरपालिका मुख्यालय में प्रवेश किया था। टीवी पर लोकसभा और विधानसभा का लाईव प्रसारण देखने के साथ स्थानिय निकाय में प्रजा के प्रतिनिधि किस प्रकार से कार्य करते है इसे लाईव दिखाने का आयोजन किया गया। सूरत नगर निगम की आम सभा का संचालन देखकर छात्र खुश हुए। 

Tags: Surat