सूरत : डॉ. हर्षिता जैन का भारतीय जैन संघटना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समावेश

सूरत : डॉ. हर्षिता जैन का भारतीय जैन संघटना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समावेश

अधिवेशन में बेस्ट फीमेल स्मार्ट गर्ल ट्रेनर अवॉर्ड से नवाजा गया

भगवान महावीर यूनिवर्सिटी, सूरत की ट्रस्टी व दिल्ली मूल की निवासी तथा सूरत प्रवासी डॉ हर्षिता जैन को भारतीय जैन संघटना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है।

डॉ श्री हर्षिता जैन को उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के संस्थापक श्री शान्तिलाल मुथा व नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री राजेन्द्र लुंकड़ की उपस्थिति में बी जे एस की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि डॉ हर्षिता जैन दिल्ली में इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुकी है।

ज्ञात रहे कि डॉ हर्षिता जैन बी जे एस की गुजरात के स्मार्ट गर्ल प्रॉजेक्ट की राज्य प्रभारी है व आपके नेतृत्व में सम्पूर्ण गुजरात मे स्मार्ट गर्ल प्रॉजेक्ट की  263 सेमिनार हुई है व कुल 14,339 लड़कियां प्रशिक्षित हुई हैं। डॉ हर्षिता जैन को उदयपुर में आयोजित बी जे एस के राष्ट्रीय अधिवेशन में स्मार्ट गर्ल प्रॉजेक्ट के अंतर्गत बेस्ट फीमेल स्मार्ट गर्ल ट्रेनर अवॉर्ड से भी नवाज गया।

Tags: Surat