वडोदरा : आवारा पशु किसी को भी पहुंचा सकते हैं नुकसान, लोकल भाजपा महिला नेता को आए टांके

वडोदरा : आवारा पशु किसी को भी पहुंचा सकते हैं नुकसान, लोकल भाजपा महिला नेता को आए टांके

आए दिन सामने आती रहती है मवेशियों द्वारा आम नागरिकों के घायल होने की खबरें

आपने भी सड़कों पर आवारा घुमने वाले मवेशियों को देखा होगा। हो सकता है आपको भी इनसे तकलीफ हुई होगी। आप इन जानवरों और सरकार को कोसते हुए आगे बढ़ जाते है। भले ही आप सरकार को समझते हो, जानते हो पर ये मवेशी सबको एक समान समझते है। ये जानवर आम आदमी और किसी पदाधिकारी के साथ एक जैसा व्यवहार करते है। ऐसा ही कुछ हुआ वड़ोदरा में जहाँ भाजपा के वार्ड-11 की महिला उपाध्यक्ष को कल शाम एक गाय ने टक्कर मार दी। 
जानकारी के अनुसार भाजपा के वार्ड-11 की महिला उपाध्यक्ष सड़क पर चल रही थी और इसी बीच करंद देसाई रोड पर एक आवारा गाय ने उन्हें सींग से टक्कर मार दी और उन्हें घायल कर दिया। उनके सर पर चोट आई है। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दरअसल गोत्री नाटुभाई सर्कल के पास विनायक सोसाइटी में रहने वाली 50 वर्षीय जागृतिबेन पाठक वार्ड-11 में उपाध्यक्ष हैं। वे कल शाम घर से निकलकर वार्ड कार्यालय की ओर जा रही थी। इसी बीच पीछे से परिसर से वार्ड-11 कार्यालय की ओर दौड़कर आ रही एक गाय ने अपने सींग से उन्हें टक्कर मार दी और वो हवा में उछल गई। इस टक्कर से जागृतिबेन सड़क पर गिर गई और उन्हें  सिर में गंभीर चोटें आईं और वह होश खो बैठी। राहगीरों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनके सिर में चार टांके लगे हैं।
गौरतलब है कि शहर में आवारा पशुओं का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। विभाग के कर्मचारी आवारा मवेशियों को पकड़ते हैं हालांकि आवारा मवेशियों को सार्वजनिक सड़कों पर देखा जा सकता है। आवारा मवेशियों द्वारा नागरिकों को घायल करने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो निर्दोष नागरिक अपनी जान भी गंवा देते हैं। निगम भी इस मामले पर कोई प्रभावी काम नहीं कर रहा है।