वडोदरा : ब्रेनडेड महिला डॉक्टर के अंगदान से मिलेगा चार लोगों को नया जीवन, अहमदाबाद तक ग्रीन कॉरीडोर बनाकर पहुंचाया गया अंग

वडोदरा : ब्रेनडेड महिला डॉक्टर के अंगदान से मिलेगा चार लोगों को नया जीवन, अहमदाबाद तक ग्रीन कॉरीडोर बनाकर पहुंचाया गया अंग

10 दिनों पहले ट्रक के साथ हुये एक्सीडेंट के कारण महिला डॉक्टर हुई थी भर्ती

पिछले कई दिनों में राज्य में अंगदान करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वडोदरा में ऐसा ही एक और अंगदान का मामला सामने आया है। जहां एक ब्रेन डेड डॉक्टर ने अंगदान कर चार लोगों को नई जिंदगी दी है। रावपुरा की 24 वर्षीय डॉक्टर ऋत्वी राव द्वारा शरीर के चार अंग दान किए जाने के बाद ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया और अंगों को सुरक्षित अहमदाबाद ले जाया गया। 10 दिन पहले इस डेन्टिस्ट डॉक्टर की एक ट्रक के साथ टक्कर हुई थी और इसी के चलते  उन्हें अस्पताल ले आया गया था, हालांकि डॉक्टर ने उन्हें ब्रेनडेड जाहीर किया था।
युवती खुद भी पेशे से डॉक्टर थी और उसने पहले ही अपने अंगो का दान करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके चलते पिता ने अपनी ब्रेनडेड डॉक्टर पुत्री के अंगदान करने का फैसला किया था। इसके तहत ब्रेनडेड महिला की किडनी और लीवर डोनेट किए गए थे। अंगो का डोनेशन होने के बाद उसे तुरंत ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना जरूरी था। इसके चलते ट्राफिक पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि अंगदान के कारण व्यक्ति के मरने के बाद भी वह अन्य व्यक्तियों कि सहायता कर सकता है। इस तरह वह हमेशा के लिए लोगों  की नजर में जिंदा  रह सकता है। ऐसे उमदा विचारों को देखते हुये अब अधिक से अधिक लोगों द्वारा अंग दान करने का संकल्प किया जा रहा है। जो की काफी काबिले तारीफ है।
Tags: Vadodara