
वडोदरा का यह युवक हर दिन करवाता है 40 श्वानों को भोजन, पशुप्रेम देखकर आप भी हो जाएँगे भावविभोर
By Loktej
On
हर दिन 200 से अधिक रुपयों का खर्च कर भूखे श्वानों को करवाते है भोजन
भारतीय संस्कृति में पशुओं को काफी ऊंचा स्थान दिया गया है। हर कोई जानवरों को अपने परिवार की तरह ही मानते है। कई लोगों को अपने घर में कुत्तों को पालना काफी पसंद करते है। हालांकि इसके बाद भी कई श्वान आज भी सड़कों पर भटकते हुये दिखाई देते है। ऐसे में कई संस्थाओं द्वारा इस तरह के बेजुबान जानवरों के लिए कई संस्था काम करती है और उन्हें खाना तथा उनकी अन्य जरूरी चीजों का ख्याल रखते है। वडोदरा का यह युवक भी इसी तरह के सेवा कार्य में जुड़ा हुआ है।
व्रजेश नामक यह युवक सड़क पर भटक रहे श्वानों के लिए हर दिन 200 से भी अधिक रुपयों का खर्च कर उनके लिए खाने का प्रबंध करता है। व्रजेश के कारण हर दिन तकरीबन 30 से 40 लोगों को हर शाम खाना मिल रहा है। इस बारे में बात करते हुये व्रजेश ने कहा की वह एक दिन सायकलिंग के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने कई श्वानों को सड़क पर भटकते हुये देखा। यह देखकर उनको इन श्वानों को भोजन देने का विचार आया। शुरुआत में वह हर दिन 100 रुपए का खर्च कर उन्हें बिस्कुट खिलाना शुरू किया था।
इसके बाद उन्हें विचार आया कि ऐसे तो कई श्वान होंगे, जिन्हें भोजन नहीं मिलता होगा। ऐसे में उन्होंने उनके सायकलिंग के रूट में आने वाले सभी श्वानों को भोजन देने के लिए एक केंपेन शुरू किया। अपने केंपेन के बारे में व्रजेश ने जानकारी देते हुये कहा कि जब उन्होंने जब अपने घर पर इस बारे में बात कि तो उन्होंने भी इस केंपेन में अपनी सहायता देने का वचन दिया। इस तरह से उन्होंने आजवा रोड और कमलानगर से कैलाश पार्टी प्लॉट के बीच आने वाले 35 से 40 कुत्तों को भोजन देने का निर्णय किया। अपने इस केंपेन के बारे में बात करते हुये कहा कि उन्होंने अपने केंपेन कि सभी डिटेल्स और सोशल मीडिया ने भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह हर दिन स्ट्रीट डॉग को खाने खिलाने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता था। इसमें उनके मित्रों से लेकर उनके सीनियर्स तक सभी ने उनकी सहायता कि थी।
Tags: Vadodara