राजकोट : मुंहबोली बहन ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर किया मकान मालकिन को बेहोश, भाई ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, करने लगे ब्लैकमेल

महिला ने पति को बताई सारी बात, पति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

राजकोट के तालुका पुलिस में एक शिकायत दर्ज की गई है कि एक व्यक्ति ने अपनी तथाकथित बहन की मदद से कलावड़ रोड पर एक सोसायटी में रहने वाले तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो के सहारे महिला को ब्लैकमेल करके आरोपी ने महिला से 38,000 की जबरन वसूली की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सबूतों का सत्यापन कर जांच आगे बढ़ा दी है।
पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है कि उसका घर कलावड़ रोड पर अंबेडकरनगर स्ट्रीट नंबर-2 के पास था। जो मूल रूप से भयवदार के रमा देवासी सोलंकी को 2500 रूपये प्रतिमाह के दर से किराए पर दिया गया था। घर किराए पर देने के दस दिन बाद,रमा ने उसे कॉल कर उसे अपने घर आने के लिए कहा। उस समय रमा ने कहा था कि उनके भाई मनोज बोरिचा के साले (पत्नी का भाई) कैंसर से पीड़ित हैं। इसीलिए मनोज को दस हजार रूपये की जरुरत है, ऐसा बताते हुए रमा ने मनोज के लिए पैसे मांगे और पीड़िता ने 10,000 दिए।
इस दौरान रमा ने अपने भाई मनोज का परिचय कराया। कुछ दिनों बाद वह रमा के घर किराया लेने गई। कुछ दिनों बाद रमा ने फोन करके पीड़िता से भाई मनोज के लिए 11,000 रूपये और मांगे जो पीड़िता ने दे दिए।
इस प्रकार उन्होंने राम को कुल 21,000 दिए। इसके बाद दो माह का मकान का किराया पांच हजार मिलाकर पीड़िता को रमा के पास से 26,000 लेना था। 18 दिसंबर 2020 को रमा ने फिर उसे अपने घर बुलाया और वह चली गई। घर पर रमा का भाई मनोज भी मौजूद था। रमा ने उसे चाय पिलाई। जिसे पीने के बाद उनकी आंखों में अंधेरा छा गया।
इतना ही नहीं अर्धचेतन होने के बाद मनोज ने पीड़िता के शरीर को छूना शुरू कर दिया। मना करने के बाद भी वह जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं, उसके साथ यौन संबंध बनाने के बाद धमकी दी कि उसने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है और अगर पीड़िता किसी से भी इसे बारे में बताती हैं तो आरोपी उसे समाज में बदनाम कर देगा। साथ ही मनोज ने ये भी कहा कि पीड़िता को उसके कहने पर फिर से  शारीरिक संबंध बनाना होगा।
इसके बाद पीड़िता घर चली गई। अपनी इज्जत बचाने के लिए और समाज के डर से किसी को इस बारे में नहीं बताया। बाद में 4 फरवरी 2021 को रमा ने किराया लेने के बहाने उसे फिर अपने घर बुलाया। तभी मनोज फिर वहां आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका वीडियो बनाकर 25 हजार की मांग की। जिसमें से पीड़िता ने डर के मारे उसे पैसे दिए गए। इसके बाद रमा उसे बार-बार फोन कर परेशान करने लगी।
अंत में पीड़िता ने बड़ी हिम्मत कर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने तालुका पुलिस में मनोज और उसकी बहन रमा के बारे में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में, राजकोट तालुका पुलिस ने रमा सोलंकी और मनोज बोरिचा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 384, 506 और 114 के तहत मामला दर्ज किया है।