राजकोट : नाबालिग बेटी हुई दुष्कर्म की शिकार तो मां रही चुप, मकान मालिक को लगी भनक तो पुलिस बुलाई!

राजकोट : नाबालिग बेटी हुई दुष्कर्म की शिकार तो मां रही चुप, मकान मालिक को लगी भनक तो पुलिस बुलाई!

स्कूल से वापिस आ रही छात्रा को बीच सड़क में से उठाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पिछले काफी समय से देश में दुष्कर्म की घटना काफी तेजी से बढ़ रही है। दुष्कर्म एक और मामला राजकोट से सामने आया हाइया, जहां कूवाड़वा ताबे के गाँव में रहने वाली एक 11 वर्षीय नाबालिग युवती को बीच सड़क पर दो अंजान शख्सों ने अंजान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। जब नाबालिग ने यह जानकारी अपनी माता को दी तो उसने पुलिस शिकायत करने के स्थान पर अपनी बेटी को ही घर में बांध कर उसकी पिटाई की थी। हालांकि अंत में एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, कूवाड़वा गाँव में रहने वाली और कक्षा 6 में पढ़ रही 11 वर्षीय बच्ची शनिवार को दोपहर को अपनी स्कूल से छूटकर घर पहुँच रही थी, तभी रास्ते में पिपलिया गाँव के विशाल और नागलपर गाँव के रहने वाले किशन ने उसका मुंह बंद कर उसे एक अंजान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद दोनों बच्ची को वहीं छोड़कर भी चले गए थे। दोनों नराधमों का शिकार बनी बेटी ने अपने घर पर जाकर अपनी माता को सारी हकीकत बताई। ऐसे में उसे सांत्वना देने के स्थान पर माँ ने अल्पेश नामक शख्स के साथ मिलकर अपनी बेटी को ही घर में बांध कर प्लास्टिक की पाइप से पीट दिया था।
मासूम बच्ची अपने घर में सबसे बड़ी संतान है और उसके पिता की मृत्यु हो गई है। पूरा परिवार एक किराये के मकान में रहता है। भयंकर कृत्य से डरी हुई बच्ची रात को अपने घर के बाहर रो रही थी। तभी उनके मकानमालिक की नजर उस पर पड़ी और उसने सारी हकीकत जान ली। जिसके बाद वह बच्ची के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के मुस्ताकभाई बेलीम के यहाँ पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। पुलिस द्वारा पूछताछ में बच्ची ने कबूल किया कि इसके पहले भी विशाल और किशन उसे कई बार उठा ले जाते थे और उसके साथ दुष्कर्म करते थे। 
इस बारे में बात करते हुये मुस्ताकभाई ने बताया कि युवती के पिता मृत्यु को प्राप्त हो गए है। मासूम की माँ का अल्पेश नामक युवती के साथ प्रेम संबंध है। दुष्कर्म करने वाले दोनों जन अल्पेश के पहचान वाले थे और यहीं कारण था की दोनों के नाम सामने आने पर उन्होंने उसे इतना पिटाई की थी की वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। हालांकि मकानमालिक की जागरूकता से पूरे मामले का पर्दाफ़ाश हुआ था।