शादी का झांसा देकर अहमदाबाद के डॉक्टर ने राजकोट की अपनी साथी डॉक्टर के साथ बार-बार किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर अहमदाबाद के डॉक्टर ने राजकोट की अपनी साथी डॉक्टर के साथ बार-बार किया दुष्कर्म

राजकोट और जामनगर की होटल में कई बार बनाए शारीरिक संबंध

पिछले समय से राज्य में दुष्कर्म की कई घटनाएँ घटित हुई है। दुष्कर्म की एक और एक घटना सामने आई है, जिसमें अहमदाबाद के एक डॉक्टर पर अपनी साथी डॉक्टर के साथ कई बार दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार पार्थ मकवाना नामक डॉक्टर ने राजकोट की एक महिला डॉक्टर के साथ शादी का वादा कर के कई बार शारीरिक संबंध बनाए, पर बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2020 से अक्टूबर 5 2021 तक पार्थ ने महिला डॉक्टर के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पार्थ मकवाना ने महिला डॉक्टर के साथ राजकोट और जामनगर की कई होटल तथा कई बार अपने अहमदाबाद के घर पर भी शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि शादी का वादा देकर बनाये गए इस संबंध के बाद जब महिला डॉक्टर ने शादी के लिए कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों डॉक्टर जब पढ़ाई कर रहे थे तब एक दूसरे के संपर्क में आए थे। दुष्कर्म की शिकायत करने वाली महिला भी अहमदाबाद के बापू नगर इलाके में रहती है। एक अधिकारी ने कहा, "शिकायत शुरू में अहमदाबाद में दर्ज की गई थी, लेकिन राजकोट होटल में कथित अपराध के कारण यहां स्थानांतरित कर दी गई।"