राजकोट : पति की प्रेमिका को सबक सिखाने मुँह, आंख, प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का अजीब सा ट्रेंड

राजकोट : पति की प्रेमिका को सबक सिखाने मुँह, आंख, प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का अजीब सा ट्रेंड

पति और पत्नी के बीच किसी और के आ जाने के चलते हर किसी का बुरा ही होता है। ऐसा ही एक और मामला गुजरात के राजकोट शहर से सामने आया। जहां शादी के बाद भी पति का घर के बाहर चल रहे अफेर से परेशान पत्नी ने उसकी प्रेमिका को पकड़ उसकी पिटाई करते हुए उसके गुप्तांग में मिर्च पाउडर भर दिया। पूरे मामले में फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, राजकोट के नाना मावा रोड स्थित भीम नगर में रहने वाली भरती सुरेश भाई कुकड़िया को देर रात इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिस के सामने उसके साथ हुई घटना की जानकारी देते हुये भरती ने बयान दिया कि 15 साल पहले उसकी शादी जामजोधपुर के एक युवक के साथ हुई थी। हालांकि ढाई साल पहले ही दोनों के बीच तलाक हो गया। जिसके बाद से ही वह शापर आकर अकेली रहने लगी थी। तलाक के 6 महीने बाद बाद उसे एक रिक्शा चालक सुरेश के साथ प्यार हो गया। जो की परिणित था और उसकी दो संतान भी थे। हालांकि उसने और रिक्शा चालक सुरेश दोनों ने मंदिर में शादी कर ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी बीच उसका एक एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद सुरेश लगातार उसके साथ ही रहने लगा। 
इस बात की जानकारी सुरेश की पत्नी नीतू को हो गई और उसने भरती के साथ काफी झगड़ा किया। सुरेश की पत्नी के साथ होने वाले लगातार झगड़े से परेशान होकर भारती शापर छोड़कर भीमनगर में रहने आ गई। हालांकि घटना के दिन रात को जब वह घर पर थी, तभी सुरेश की पत्नी नीतू सहित करीब सात-आठ महिला अचानक से घर में घुस गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद नीतू सहित सभी महिलाओं ने उसकी काफी पिटाई की और उसके मुंह, आंख और निजी अंगों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया। असहनीय पीड़ा के कारण भारती ने जोरदार चीख लगाई। जिसके चलते आसपास के पड़ोसी वहां जमा हो गए। हालांकि तब तक नीतू सहित की सभी महिला बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गई थी। पड़ोसियों ने सहायता करते हुए उसे अस्पताल में भेजा, जिसके चलते उसका इलाज शुरू हुआ।
उल्लेखनीय है कि अभी कुछ ही समय पहले ऐसी ही एक और घटना सामने आई थी। जब पति की प्रेमिका को उसकी पत्नी ने अपहरण कर, चालू रीक्षा में ही उसके कान, मुंह और निजी अंगों में मिर्च का बुरा डाल दिया था। ऐसे में पति की बाहरी करतूतों से परेशान महिलाओं के लिए मानों यह एक सजा देने का ट्रेंड बन गया हो ऐसा लगता है।
Tags: Rajkot