राजकोट : पैरों तक लंबे बालों के लिये थी विख्यात, अब युवती केश-लोचन कर दीक्षा लेगी

राजकोट : पैरों तक लंबे बालों के लिये थी विख्यात, अब युवती केश-लोचन कर दीक्षा लेगी

बीबीए तक की पढ़ाई करने वाली निधि ने 12 सालों तक नम्रमुनि महाराज प्रेरित मिशन में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान की, 28 फरवरी को है दीक्षा ग्रहण कार्यक्रम

हर लड़की को अपने बाल काफी पसंद होते है। ऐसे में यदि किसी लड़की के बाल प्राकृतिक तौर पर बड़े ही हो तो वह उसकी और भी अधिक देखभाल करती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है, जो केश-लोचन कर के दीक्षा लेने जा रही है। 
20 फरवरी को महाराष्ट्र के पड़घा में राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की छाया में आठ बहन और एक भाई मिलकर दीक्षा ग्रहण करने जा रहे है। जिसमें राजकोट की निधि नितिनभाई शाह भी शामिल है। दीक्षा के पूर्व उनकी एक भव्य शोभायात्रा आयोजित हुई थी। निवासस्थान से शुरू हुई यह शोभायात्रा क्रिस्टल मोल से होते हुए प्रमुख स्वामी ऑडिटोरियम पर समाप्त हुई थी। शोभायात्रा में राजकोट के संघ, अर्हम ग्रुप तथा भारी संख्या में भाविक जुड़े थे। 
दीक्षा लेने वाली निधि ने बीबीए की पढ़ाई की है और पिछले दस सालों से भी अधिक समय से नम्रमुनि महाराज प्रेरित मिशन में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर रही है। अपनी 12 सालों की सेवा के बाद उन्होंने अब दीक्षा लेने का निर्णय किया था। इस बारे में बात करते हुए निधि ने बताया की वह कई समय से दीक्षा हासिल करना चाहती थी। पर माता-पिता की और से इस बारे में अनुमति नहीं मिल रही थी। हालांकि अब माता-पिता की अनुमति मिल जाने के बाद वह काफी खुश है। 
बता दे की दीक्षा लेने जा रही निधिबेन की बालों की लंबाई पैर की लंबाई भी माप लेते थे और इसके चलते वह एक तेल कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर भी बने थे। हालांकि गुरुदेव द्वारा कैंसर पीड़ितों की व्यथा सुनने के बाद उन्होंने उनके लिए बनने वाली विग के लिए अपने बालों का दान देने का संकल्प किया था।