राजकोट : डिटर्जंट लेने आई 8 साल की बच्ची के साथ दुकान मालिक के पुत्र ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

राजकोट : डिटर्जंट लेने आई 8 साल की बच्ची के साथ दुकान मालिक के पुत्र ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

दुकान बंद होने के बाद भी अंदर बुलाकर बनाए जबरन संबंध, किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी

राज्य में पिछले कई समय से दुष्कर्म की कई घटनाएँ सामने आ रही है। हालांकि सरकार द्वारा अब दुष्कर्म के केसों में फास्टट्रेक कोर्ट के जरिये आरोपियों को तेजी से और कड़ी सजा दी जा रही है। इसके बावजूद कई बार मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में भी काफी इजाफा हुआ है। राजकोट में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के कूवाड़वा रोड पर स्थित नवागाम रहने वाली लड़की अपने घर के नजदीक आई दुकान पर डिटर्जंट पावडर खरीदने गई थी। हालांकि जिस समय लड़की वहाँ पहुंची दुकान बंद थी। इसके चलते दुकान मालिक के पुत्र ने उसे अपने पास बुलाकर मासूम लड़की के साथ संबंध बनाए थे। संबंध बनाने के बाद युवक ने किसी से भी इस बारे में बताने पर उसे जान से मार देने की धमकी दी थी। युवक की धमकी से लड़की काफी डर गई थी और उसने किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया था। 
हालांकि बुधवार को लड़की लगातार रो रही थी, इसके चलते माता ने उससे बार-बार इस बारे में पूछा तो उसने सारी जानकारी अपनी माता को बता दी थी। इसके चलते लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ केस अर्ज करवाया था। पुलिस ने भी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की है। इस घटना के चलते पूरे इलाके में हलचल मच गई है।
Tags: Rajkot