.jpg)
राजकोट : नगर निगम की ओर से बहनों को मिला भाईदूज का तोहफा
By Loktej
On
आज भाईदूज पर महिलाएं बीआरटीएस और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी
आज दीवाली के बाद दूसरा दिन है। आज भाई बहन के प्यार का पावन पर्व भाईदूज है। जहां यह पर्व पूरे गुजरात में मनाया जा रहा है। भाईदूज को लेकर गुजरात के राजकोट शहर में बड़ा ऐलान किया गया है। राजकोट में आज महिलाओं को शहर की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार भाईबीज पर राजकोट नगर निगम ने शहर की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। राजकोट नगर निगम ने आज भाईबीज के अवसर पर घोषणा की कि महिलाएं बीआरटीएस और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
आपको बता दें कि यह अहम ऐलान नगर आयुक्त और मेयर ने किया है। हर साल की तरह मनपा द्वारा बहनों को भाईदूज का तोहफा दिया गया है।