राजकोट में शुरू हुआ देश का पहला 7 लेयर का मास्क बनाने वाला यूनिट, विदेशों में भी है मांग

राजकोट में शुरू हुआ देश का पहला 7 लेयर का मास्क बनाने वाला यूनिट, विदेशों में भी है मांग

रोज के बनाए जाते है 3500 मास्क, गुजरात सहित देश भर के राज्यों में है डिमांड

मुश्किल समय में कुछ नया करने के लिए गुजराती हमेशा से आगे रहते है। ऐसा ही किया है सौराष्ट्र के महानगर राजकोट के उद्योगपति भावेश भाई बूसा ने, जिन्होंने देश का सबसे पहले 7 लेयर मास्क तैयार करने वाला यूनिट शुरू किया है। राजकोट के मेटोडा जीआईडीसी में लोडेक्स एपीरियल नाम से गारमेंट की दुकान के मालिक हर दिन 3500 मास्क तैयार करवाते है। इस अनोखे मास्क के लिए गुजरात सहित पूरे भारत भर में से मांग उठ रही है। मात्र देश ही नहीं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और लंदन में भी इस तरह के मास्क की काफी डिमांड है। 
मूल रूप से स्पोर्ट्स वेयर बनाने वाली इस कंपनी को कोरोना के कारण नए ऑर्डर आना बंद हो गए। जिसके बाद उन्होंने पीपीई किट और मास्क बनाना शुरू किया। उस समय एन-95 मास्क की काफी मांग निकली थी। पर वह काफी महंगा था, जिसके चलते भावेश भाई को कुछ सस्ता और सुरक्षित बनाने की प्रेरणा मिली। जिसके बाद उन्होंने विविध प्रयोग शुरू किए। भावेशभाई ने बाज़ारों में मिलने वाले मास्क के खिलाफ ज्यादा सुरक्षित सेवन लेयर मास्क की डिजाइन तैयार किया। जिसमें ट्रिपल प्रोटेक्शन फेब्रिक को कॉटन के अंदर और बाहर बना कर पाईटेकसन ब्रांड के साथ मास्क का उत्पादन शुरू किया। 
कंपनी के पास आधुनिक मशीन, ऑटोमेटिक मशीन और कटिंग मशीन सहित 55 जापानी मशीन पहले से थे। पर कुछ नया करने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी। जिसके चलते उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों के अंतर्गत 10 लाख 54 हजार केपिटल सबसिडी और 5 लाख 23 हजार इन्टरेस्ट सबसिडी के तौर पर लिए। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले महिलाओं को ट्रेनिंग देना शुरू किया। सभी को योग्य रीत से तालिम देने के बाद सबको अलग-अलग टास्क दे दिये गए। भावेश भाई कहते है की सभी महिलाएं यहाँ मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुये काम करते है। कंपनी में नई जुडने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग के दौरान भी पगार दी जाती है। 
कंपनी द्वारा ISO स्टैंडर्ड के साथ मास्क की गुणवत्ता को टिकाये रखा गया। जिसके चलते जलद ही पाइटेक्स मास्क की गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों में भी मांग उठ रही है। फिलहाल हर दिन 3500 मास्क बन रहे है। इसके अलावा कंपनी द्वारा विदेशों में इन मास्क की बढ़ती डिमांड पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।