राजकोट : बहादुर PSI ने लहूलुहान हालत में पकड़ा खतरनाक बदमाश

राजकोट : बहादुर PSI ने लहूलुहान हालत में पकड़ा खतरनाक बदमाश

मारामारी और लेंड ग्रेबिंग के कई केस है दर्ज, होटल में पड़ी सोडा की बोतलों से किया पुलिस पर हमला

राजकोट शहर में दिन-प्रतिदिन क्राइम रेट बढ़ता ही जा रहा है। शहर में आए दिन कोई न कोई क्राइम की घटना सामने आती रहती है। ऐसे में पुलिस द्वारा खतरनाक आरोपी कुकी भरवाड को पकड़ लिया गया है। हालांकि इसमें पीएसआई वी के झाला ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के 150 फीट रिंग रोड पर आए पुनीतनगर में कुकी भरवाड को पकड़ने गई थी। हालांकि पुलिस को आते देखकर कुकी और उसके साथियों ने वहां दुकान पर पड़ी हुई सोडा की बोतलों को उठाकर पुलिस पर फेंकना शुरू कर दिया। जिसमें PSI वी के झाला को काफी चोट भी आई थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सभी आरोपियों को पकड़ लिया था। इस मुठभेड़ के बाद झाला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उन्हें सर में चार टांके आये थे। 
झाला के अलावा दो कॉन्स्टेबल मशरीभाई और रोहितभाई को भी चोट आई थी। चोट आने के बावजूद पूरी टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया था। जिसके चलते राजकोट पुलिस के कमिशनर मनोज अग्रवाल ने पीएसआई और उनकी टीम को 3000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। बनाव के बारे में जानकारी देते  हुये मनोहर सिंह जाडेजा ने बताया की पुलिस को जानकारी मिली थी की कुकी पुनीतनगर में आई चामुंडा होटल के पास बैठा था। इसलिए पुलिस उसके पीछे गई थी। हालांकि कुकी और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। पर फिर भी पुलिस ने बिना हिम्मत हारे उसका पीछा करके हिरासत में लिया था।  
Tags: Rajkot