राजकोट : परिणीता ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, सासुमां ने मचा दिया बवाल

राजकोट : परिणीता ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, सासुमां ने मचा दिया बवाल

दहेज के लिए सास करती थी बार बार परेशान, अपनी गर्भवती पत्नी की पति करता था पिटाई

राज्य में विवाहिताओं पर अत्याचार गुजारने के किस्से आए दिन सामने आते रहते है। कभी कभार तो इन अत्याचार के कारण महिलाओं ने आत्महत्या किए हो ऐसे भी मामले सामने आए है। ऐसा ही एक किस्सा राजकोट शहर में सामने आया है, जहां महिला ने अपने ससुराल वाले और पति के खिलाफ दहेज के लिए अत्याचार करने की और मानसिक प्रताड़ना देने की बात की थी। 
शादी के कुछ दिनों बाद ही दिखा सास का असली रंग
रिपोर्ट के अनुसार राजकोट में रहने वाली मनीषा (बदला हुआ नाम) की शादी साल 2011 में सूरत के रांदेर रोड पर रहने वाले धवल ठाकोर के साथ हुई थी। कुछ दिन तक तो ससुराल वालों ने मनीषा की अच्छे से देखभाल की, पर उसके बाद सास का लालची स्वभाव मनीषा के सामने आया था। शादी के थोड़े दिन बाद सास वर्षा ठाकोर ने कहा की तेरी जेठानी तो कितना समान दहेज में लाई है और तू तो कुछ नहीं लाई है। 
गर्भवती हालत में पति करता था पिटाई
अपना दांपत्य जीवन बचाने के लिए मनीषा सास के ताने सुनती रहती थी। साल 2020 में मनीषा जब दूसरी बार गर्भवती हुई तब उसने अपने पति से पूछा की वह डिलिवरी अपने सौसरल करवाएँ या अपने मायके में। तब उसके पति ने कहा की वह उसे और उसके बालक को जान से मार देगा। इसके बाद गर्भवती हालत में भी उसने मनीषा को मारा था। 
भाई लेकर गया मायके; सास ने घर पहुँचकर किया तमाशा
पति और ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ते हुये देख मनीषा ने 181 अभयम हेल्पलाइन में फोन कर के मदद मांगी थी। 181 की टीम ने आकार मनीषा की मदद की। जब राजकोट में रहने वाले मनीषा के भाई को चली तो वह उसे लेकर राजकोट चला गया था। राजकोट आने के बाद महिला का पति उस पर तलाक के लिए बार बार दबाव बना रहा था। इसके अलावा जिस दिन मनीषा की डिलिवरी हुई उसके दूसरे दिन मनीषा की सास ने मनीषा के घर जाकर तमाशा किया था। ससुरालवालों के हर बार की प्रताड़न से परेशान होकर मनीषा ने पति धवल ठाकोर और सास वर्षा ठाकोर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 
Tags: