
अहमदाबाद : महिला पुलिसकर्मी ने अपने घर में की आत्महत्या
By Loktej
On
इस घटना से विभाग में मचा हडकंप, पुलिस कर रही मामले की जाँच
अहमदाबाद के मणिनगर थाने में ड्यूटी पर कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस बल में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मनीषा विजयसिंह चौहान नाम की 34 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार खोखरा थाना क्षेत्र में एक महिला पुलिस अधिकारी ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है। मणिनगर के गोर के कुएं पर स्थित कर्मभूमि रो हाउस के घर में महिला ने फांसी लगा लिया था। पुलिस को मामले की जानकारी महिला पुलिसकर्मी के पड़ोसियों ने दी। पड़ोसियों ने तीन दिन से लटकी लाश से असहनीय दुर्गंध की सूचना पुलिस महकमे को दी। जब ये घटना हुई उस समय महिला के पति और बेटे शादी के लिए जामनगर गए हैं। मणिनगर और खोखरा पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।